शुभ धनतेरस

शुभ धनतेरस

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 465
Ruchika Rai
Ruchika Rai 30 Oct, 2024 | 0 mins read

धनतेरस की रात,

एक उम्मीद जगे इस दिल में

धन धान्य से भरा हो आँगन,

खुशियों से परिपूर्ण हो जीवन।

दिल से हम अमीर हो,

सोचों से नही कभी फकीर हों,

दुख तकलीफ से दूर रहें हम,

नही बिकता किसी का ज़मीर हो।

जीवन में प्यार भरपूर हो,

नही कोई कभी मजबूर हो,

आत्मविश्वास भरा व्यक्तित्व सभी का,

झूठी अना से सभी दूर हो।

लक्ष्मी की कृपा बरसे,

नही कोई अन्न धन को तरसे

धन्वंतरि का आशीष मिले

विघ्नहर्ता विघ्न हरे जड़ से।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.