पवित्र ह्रदय बड़ा खजाना

पवित्र ह्रदय

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 556
Ruchika Rai
Ruchika Rai 16 May, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left



पवित्र ह्रदय से बड़ा नही कोई खजाना,

अपवित्र ह्रदय का नही कोई ठिकाना।


सच्चे दिल से सदा करो प्रार्थना तुम,

नही पड़ेगा तुम्हें किसी और को मनाना।


सदा झुकाओ रब के सामने सिर तुम,

नही पड़ेगा झूठी बातें तुम्हें बनाना।


जो मिले तुम्हें दुआ अपने बड़ों की,

फिर क्या फिकर क्या खोना क्या पाना।


तेरा व्यवहार सदा ही तेरा दर्पण है,

फिर क्या कुछ अपने बारे में बताना।


सदा दूसरों के दुख दूर करना है तुम्हे,

नही किसी का दिल कभी तुम दुखाना।



1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.