Title

निगाहें

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 496
Ruchika Rai
Ruchika Rai 13 Dec, 2022 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

इन निगाहों में छुपाये दर्द गहरे हैं,

झुकी पलकों संग हया के पहरे हैं,

जो उठे तो विस्मित हो जाये हम,

ये निगाहें किसी दिल पर ठहरे हैं।


इन निगाहों में छुपी हुई कहानी है,

जो बयां न हो सकी कभी जुबानी है,

इन निग़ाहों से इतर भावनाएँ कहाँ,

दिल में उतर जाए वह रब की मेहरबानी है।


इन निग़ाहों को पढ़ सके जो कभी,

दिल का हाल समझ सके जो अभी,

बस रब की नेमत बन कर उतरे,

इन निग़ाहों में बस सके जो कभी।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.