सर्दी और जिम्मेदारी

सर्दी का मौसम और जिम्मेदारी

Ruchika Rai
07 Feb, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 1 👁 908
सर्दी और जिम्मेदारी

Photo by Ian Schneider on Unsplash

उफ्फ कितनी भयानक ठंड है,ये लगता है जान लेकर ही मानेगी।

राधिका अपने दोनों हाथों को रगड़ते हुए भनभना रही थी।वह सोच रही थी कि इस बार ठंड ज्यादा ही पड़ रही है।

तभी उसके घर काम करने वाली सरिता एक पतले से सूट में आती हुई दिखाई दी,उसने पुराना शॉल ओढ़ रखा था।

राधिका ने पूछा क्या सरिता तुझे ठंड नही लग रही क्या?

इतने पतले से शॉल ओढ़कर आई है स्वेटर भी नही पहना है।

सरिता ने कहा अरे नही दीदीजी ठंड तो बहुत है पर क्या करूँ,माई ठंड से कॉंप रही थी तो स्वेटर उसे दे दिया और शॉल ओढ़ाकर बिटिया को सुलाकर आई हूँ।

मैं अगर ठंड में ठिठुरने लगूं तो घर में खाना नही बनेगा,और वह जाकर काम करने लगी।

इधर राधिका का हाल बेहाल था,ठंड से वैसे भी उसे दिक्कत होती थी उस पर से इस ठंड ने तो उसकी बीमारी को भी बढ़ा दिया है।

वह कमरे का हीटर जलाकर बैठ गयी।

फिर उसे सरिता का ध्यान आया तो वह सोचने लगी आखिर मजबूरीवश ही तो वह ठंड सहन कर रही है।

फिर धीरे धीरे बिस्तर से उठी और आलमारी से एक शॉल और स्वेटर निकाली और सरिता को पकड़ाते हुए बोली,कल से इसे पहनकर आना।

सरिता के होठों पर सुकून वाली मुस्कुराहट थी,दीदीजी मैं बड़ी परेशानी थी बड़ी बेटी को शॉल स्वेटर चाहिए थे,घर में एक ढेला भी नही है।

अब मैं निश्चिन्त हो गयी।

राधिका ने पूछा और तुम?

सरिता ने कहा कि दीदीजी जिंनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होता उनपर मौसम की मार का कोई असर नही होता।

राधिका अवाक होकर देखने लगी।

1 like
☕

Support Ruchika Rai

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Ruchika Rai
Published By

Ruchika Rai

@ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Winter
rashi sharma • 20 Aug, 2022 • 1 min read min

सर्दी का साथ................

ना किसी से शिकायत है, ना किसी को कम आंकते है, हम कायल है सर्दी के बस इतना ही हम जानते है.

796 0
More stories in Winter
Anthony Dominic • 30 May, 2022 • 1 min read min

Slay Ride

In search of a missing jockey, an English investigator goes to Norway and finds a tangled web of intrigue and murder.....

882 0
More stories in Winter
Shilpi Goel • 05 Feb, 2022 • 1 min read min

सर्द मौसम

सर्द मौसम के एहसास बयां करती एक प्यारी सी कविता।

913 0
More stories in Winter
Shilpi Goel • 05 Feb, 2022 • 1 min read min

सर्द मौसम में रिश्तों की गर्माहट

सर्दी के मौसम से जुड़ी बचपन की कुछ सुनहरी यादें..............

923 1