जिंदगी

जिंदगी

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 425
Ruchika Rai
Ruchika Rai 04 Mar, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

टूटने की हद तक सदा आजमाती है,

जिंदगी क्या बेदिली से पेश आती है।


जो कभी खुशी का एहसास होता है,

दर्द आकर मुझे हकीकत बताती है।


सम्भल कर चलती रही अक्सर मैं तो,

जिंदगी फिर भी मुझको गिराती है।


चाहती हूँ मुस्कान न मद्धम हो कभी,

पर ये आँसू आँखों को नम कर जाती है।


ज़िंदगी चाहती मुझको कमजोर करना,

कमबख्त ये तबियत कहाँ हार पाती है।


इम्तिहानें लेती रही जिंदगी मेरी सदा,

पर वो नही कभी फैसला सुनाती है।


थक रही हूँ जिंदगी अब इम्तिहानों से,

तेरी हकीकत अब रास नही आती है।


1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.