अनोखा चॉकलेट डे

चॉकलेट डे

Ruchika Rai
09 Feb, 2022 0 mins read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 692

जिंदगी में मिठास घोलने के लिए कोई दिन विशेष की जरूरत तो नही होती,पर उलझन भरी ,भाग दौड़ वाली जिंदगी के बीच इन दिनों के बहाने ही हम ताजगी लेकर आते।

मैं अपने घर में भाई बहनों में सबसे बड़ी हूँ,कुछेक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मम्मी पापा के साथ ही रहती हूँ।

और यह तो सभी जानते हैं कि बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं,अपने माँ पापा के लिए बच्चे ही होते हैं।

बड़े होने के बावजूद भी माँ पापा के सामने बचपना जिंदा ही रहता है।

यही हाल कुछ मेरे साथ है।

आज भी जब कही पापा या मम्मी जाते तो मेरे लिए चॉकलेट जरूर लेकर आते।

मेरी बहन का 10 वर्षीय बेटा आर्यव ,यूँही मुझसे नोंक झोंक करता रहता।

और अपनी समझ से बोलता की मैं जैसे अपने मम्मी पापा का बेबी हूँ ठीक वैसे ही आप नाना नानी के।

जब भी हमारे घर आता तो कोई पूछता की आर्यव बाजार जा रहे क्या चाहिए?तो उसका जबाब होता दो चॉकलेट लाना,मोमो यानि कि मैं वो भी बच्ची है न।

आज सुबह सुबह बहन का फ़ोन आया और उसने बताया कि अभी आर्यव ने तुम्हारे लिए चॉकलेट भेजा है।

दो दिनों से कही पढ़ लिया था कि आज चॉकलेट डे है तो अपने डैडी को परेशान किया था कि मोमो को चॉकलेट भेजो।

तब तक उसने फ़ोन ले लिया और बोला हैप्पी चॉकलेट डे मोमो?

लव यू❤️

और सच बताऊँ, जीवन की सारी कमियाँ, सारा खालीपन इस प्यार से भर गया।

शुक्रिया यूनिवर्स

0 likes

Support Ruchika Rai

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Ruchika Rai
Published By

Ruchika Rai

@ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Generation Love
Dr. Pratik Prabhakar 12 Apr, 2022 1 min read min

तेरा मेरा वास्ता

कई दर्द बाँटें हमने

885 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker 20 Feb, 2022 1 min read min

मेरी मोहब्बत

मेरी मोहब्बत

960 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker 20 Feb, 2022 1 min read min

चलो एक दूजे को ढूँढें

चलो एक दूजे को ढूँढें

866 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker 18 Feb, 2022 1 min read min

प्रेम का ज्वार

प्रेम का ज्वार

837 0