चुम्बन

चुम्बन प्रेम का

Ruchika Rai
14 Feb, 2022 • 0 mins read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 406
चुम्बन

Photo by Ryan Young on Unsplash

वो माथे पर मिला एक चुंबन,

आश्वस्त करता सुरक्षित है हम।

चुम्बन एक प्यारा सा एहसास,

बताये आप कितने हो खास।


वो बचपन में खेलते वक्त गिरना,

दौड़कर माँ का हमें पकड़ना,

फिर चोट पर मरहम लगाना,

आँसू थमे इसलिये चुम्बन दे जाना।


चुम्बन बन जाता उस वक्त मरहम,

अचानक ही तकलीफ दिखे कम,

प्यार का ये देता अनोखा एहसास,

लगता कितने खुशकिस्मत हैं हम।


चुम्बन को न कभी वासना से न जोड़े,

पवित्र प्रेम का गवाह बना इसे न तोड़े,

यह अपनेपन का मजबूत स्तंभ है,

इसको लेकर न कभी बात को मोड़े।


चुम्बन रिश्तों की गहराई की निशानी,

अलग अलग रिश्तों में अलग कहानी,

प्रेम पुनीत ह्रदय को जोड़ता है ये,

है इसकी अपनी अलग ही रवानी।

0 likes
☕

Support Ruchika Rai

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Ruchika Rai
Published By

Ruchika Rai

@ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 0 mins read

सप्तम कालरात्रि

नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि का ध्यान

6 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 1 min read

षष्ठम कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी का ध्यान

5 1
Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 15 Oct, 2026 • 1 min read

बागी : एक चेतना

शरीर हार्डवेयर है, चेतना उसका ऑपरेटिंग सिस्टम। बिना OS के फोन जैसे देह बेजान है। हम शरीर नहीं, चेतना हैं, यह बोध अहंकार मिटाता है। कर्म तय करता है कौन सा हार्डवेयर मिलेगा। जब चेतना डेवलपर से जुड़ती है, तो डर मिटता है, इंसान सदा अमर हो जाता है। के

20 0
Trending on Paperwiff
Saket Ranjan Shukla • 15 Oct, 2026 • 1 min read

एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा

A humorous Hindi poem titled “एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा” (The Ordeal of an Examinee), written from the perspective of a student sitting in an examination hall. It portrays the nervousness of facing an unfamiliar question paper, forgetting everything studied, struggling to write answers, watching the clock, worrying about unanswered questions, and fearing the results and parents’ reactions. Through witty expressions, relatable situations, and playful exaggeration, the poem captures the funny yet stressful experience of being an examinee.

40 0