कमल

कमल

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 456
Ruchika Rai
Ruchika Rai 05 Jul, 2022 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

जल बीच खिले कमल बहार लाये,

मन के आँगन में खुशियाँ बरसाये,

रंग प्रेम का हर दिल में खिले सदा,

कष्टों में भी खिलकर संदेश दे जाये।


विपरीत स्थिति में खिलकर यह कहता,

जीवन कभी बाधाओं से नही रुकता,

जीवन का उद्देश्य जो खिलना सोचे है,

वह जगह विशेष से भी नही डरता है।


गुण ही प्रधान धरा पर सदा होता है,

कीचड़ में खिले कमल लक्ष्मी पूजन

में सदा ही प्रयोग होता है,

जीवन में सदा ही कमल सा बनो तुम,

कही भी रहो खिलो और बढ़ो तुम।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.