उसकी आँखों में कई सवाल थे

आँखों में प्रश्न

Ruchika Rai
03 Feb, 2024 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 442
उसकी आँखों में कई सवाल थे

Photo by Simone Secci on Unsplash



अरे ,उसे मांगलिक कार्यों में भाग नही लेने दो,विधवा औरत के हाथों शुभ कार्यों की शुरूआत होगी तो सब अशुभ ही होगा।

यह सुनते ही घर और मोहल्ले की औरतें आपस में खुसर-फुसर करने लगीं।

कोई दबी जबान में सहमति व्यक्त कर रहीं थीं तो कोई असहमत थी।

और वह स्तब्ध चुपचाप सूनी आँखों से सब देख रही थी।

अभी दो महीने पहले की ही तो बात थी,जेठानी की लड़की की शादी में वह भाग भाग कर सब काम कर रही थी और चारों तरफ उसको ही पुकारा जा रहा था।

और आज....

क्या मृत्यु पर उसका वश था,क्या पति के चले जाने का उसे गम नही था या फिर पति के गुजर जाने के साथ ही उसके अस्तित्व का कोई मोल नही रह गया था।

यह शुभ अशुभ पर किसी व्यक्ति विशेष का अधिकार होता।

उसकी आँखों में उमड़ते घुमड़ते इन प्रश्नों का जबाब आखिर कौन देगा।

0 likes
☕

Support Ruchika Rai

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Ruchika Rai
Published By

Ruchika Rai

@ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Saket Ranjan Shukla • 27 Sep, 2026 • 1 min read min

शौकिया कवि

A Hindi poem about an amateur poet who has gradually become silent, withdrawn from others and from his own emotions, questioning whether the poet within him has merely fallen asleep or disappeared.

48 0
Trending on Paperwiff
HR Help Board • 16 Sep, 2026 • 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

58 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 15 Sep, 2026 • 1 min read min

सरहद मेरे मन की

प्रेम में असफलता स्वीकारने को हार नहीं कहना चाहिए बल्कि उस ऊपर वाले की मर्जी के आगे समर्पण करने जैसा मानना चाहिए | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ जिसमें ईश्वर की मर्जी के आगे एक समर्पित प्रेमी, अपनी जिद में डूबी हुई प्रेमिका से निवेदन कर रहा है |

57 0
Trending on Paperwiff
Aarti Kushwah • 15 Sep, 2026 • 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

59 0