नवरात्रे और मैं

क्या मुझमें देवी नौ दिन ही दिखती है । अगर मन में सम्मान नहीं तोह ये ढकोसला भी क्यों ?

R.Goldenink
05 Oct, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 1 👁 980
नवरात्रे और मैं

Photo by Vil Son on Unsplash

लाल लाल चुनरी

लिपटे हुए पूजा के नारियल

यज्ञ आहूतियों से सुगंधित वातावरण


आज चुप हो

ताकती हूँ इधर उधर

सब के लिए एक शक्ति हूँ मैं 

वर्णित हुँ सबके भावों में देखो

कहीं माँ सी बहन सी महबूबा भी

आज उत्कृष्ट उपमाओं से घिरी हूँ मैं


कल फिर चिल्लाऊंगी 

इस बधिर समाज में बस

एक 'औरत' तक होने के लिए मैं

ये समाज बस बोलना ही जानता है 

सुनना इसकी प्रकृति में कभी था ही नहीं


तो फिर 

नहीं कुछ नहीं 

बस इन खोखले तमगों को

फिर समेट संदूक में बंद रख दूंगी मैं

कल से फिर सड़क के कोने में ,नाले में

नुची हुई , फटी हुई ,बिखरी हुई ,टूटी हुई

मिल जाऊंगी तुम्हें , तब शोर मचाना तुम ...


तब तुम चुप तो नहीं हो जाओगे ?????


R.Goldenink

(Rakhee)





1 like
☕

Support R.Goldenink

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

R.Goldenink
Published By

R.Goldenink

@rgoldenink

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Wonderful write-up

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Stop rapes in India
SHIVANKIT TIWARI "Shiva" • 12 Mar, 2021 • 1 min read min

“नारी”

Women's Day Special

958 2
More stories in Stop rapes in India
Varsha Sharma • 27 Oct, 2020 • 1 min read min

पेट क्यों दिया या नजर क्यों दी?

लोगों की मानसिक विकृति को दर्शाती एक लघु कथा

1025 0
More stories in Stop rapes in India
Sayantani Chakraborty • 26 Oct, 2020 • 1 min read min

Rapes: unsolved

Only the law can act as a prohibition & punishment

1214 3
More stories in Stop rapes in India
Bhavna Thaker • 15 Oct, 2020 • 1 min read min

"कोई आज़ादी को ढूँढ कर लाओ"

कहाँ आज़ाद है लड़कीयां

1036 1