थाइरोइड से मेरी जंग भाग 1

rekha shishodia tomar
16 Nov, 2019 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 904
थाइरोइड से मेरी जंग भाग 1

थाइरोइड एक ऐसी बीमारी जो किसी को प्रत्यक्ष रूप से नही दिखती, लेकिन उसका असर रोजमर्रा की जिंदगी को कितना मुश्किल बना देता है, ये मुझसे बेहतर कौन समझेगा।

हर समय थकान लगना, सीढ़िया चढ़ते टाइम यूँ लगता है मानो पैरो में दो गुना वजन बढ़ गया हो, बढ़ता हुआ वजन अलग ही स्ट्रेस देने लगता है।

चेहरे पर बाल, ढलती रंगत, झड़ते बाल, फ़टी आवाज़ आपके रँग रूप को कितना बदल सकती है आप सोच भी नही सकते।

सेक्स लाइफ से विरक्ति आपके शादीशुदा जीवन पर जो बुरा इफ़ेक्ट डालती है सो तो अलग है, पर सबसे बड़ी मुसीबत की आपकी बीमारी को बीमारी नही समझा जाता।

क्योंकि आप बीमार दिखते नही, यही सब झेला मैंने करीब 6 साल उसके बाद शुरू की थाइरोइड से मेरी जंग

जो चीज़ मैंने फॉलो की वहीं बातें आपको बता रही हूँ उम्मीद है आपको भी फायदा होगा क्योंकि करीब 6 महीने के अंदर मेरा थाइरोइड ठीक हो गया है।

मैं 75mg की गोली लेती थ, फिर 50 और 25 से होते हुए करीब 3 महीने से मैं गोली बन्द चुकी

1-सबसे पहले सुबह के रूटीन को इग्नोर मत कीजिये, आपकी सुबह की शुरुआत अगर सही नही है तो समझ लीजिए सब गलत ही होगा

सबसे पहले उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी उसके बाद कोई भी डिटॉक्स ड्रिंक लीजिये(यूट्यूब पर भरमार मिलेगी, सब इफेक्टिव है जो आपको सूट करें.. मैं बदल बदल कर लेती थी)

2-फ्रेश होने के बाद एक फ्रूट जरूर ले, ये आदत देखने मे छोटी लगती है पर आपकी लाइफ में मिरेकल करेगी, आप केला, सेब, अमरूद, नाशपाती, पपीता कुछ भी ले सकते है।

3-ठीक एक से डेढ़ घण्टे बाद नाश्ता ले, अगर आप ये नाश्ता स्किप करती है तो थाइरोइड क्या कोई भी बीमारी सही नही हो सकती।

4-अगर 9 बजे नाश्ता किया है तो 11 से साढ़े 11 किए बीच मिड मॉर्निंग स्नैक्स ले

5-1 से डेढ़ के बीच लंच, 4 से 5 के बीच इवनिंग स्नैक्स और डिनर 7 बजे तक कर ले

6-मीठा, जंकफूड बिल्कुल छोड़ दे , बिल्कुल मतलब बिल्कुल

अब आप सोचेंगे इसमे नया क्या है?

तो ये थाइरोइड पर बेस्ड आर्टिकल का पहला भाग है ,आगे आपको एक एक चीज़ की डिटेल मिलेगी, कब क्या खाना है, क्या नही खाना है क्या बिल्कुल नही खाना है।

मेरे आर्टिकल की खास बात ये है कि जो भी मैं बताने वाली हूँ वो सब अपने ऊपर ट्राइड एंड टेस्टेड है।

तो आप हैल्थी होना चाहते है, वीमेन हेल्थ से related और आर्टिकल चाहते है तो मुझे फॉलो करें।

कोई भी प्रश्न पूछना चाहते है कमेंट सेक्शन में पूछ लें, ताकि अगले आर्टिकल में मैं उसे ऐड कर सकूं।

धन्यवाद

रेखा तोमर








0 likes
☕

Support rekha shishodia tomar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

rekha shishodia tomar
Published By

rekha shishodia tomar

@rekha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

116 0
More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

106 1
More stories in Health
Abdul Aleem nsk • 29 Jun, 2025 • 3 mins read

"The Boy Who Held Storms in Silence" (Fiction)

A silent boy, crushed by cruelty and unseen by the world, carries his pain alone—until it quietly ends him.

520 0
More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

378 0