सोने की चिड़िया कहलाने वाला
भाईचारा सिखलाने वाला
धरती को स्वर्ग बनाने वाला
विश्व गुरु कहलाने वाला
शांति का पाठ पढ़ाने वाला
अहिंसा का पथ दिखलाने वाला
गाय को माता कहने वाला
मिलजुलकर साथ में रहने वाला
क्या वही देश है भारत?
आज वही देश है भारत?
जीजामाता, चांदबीबी और
लक्ष्मीबाई का भारत
कीत्तूर की रानी चेन्नम्मा और
हजरत महल का भारत
लक्ष्मी सहगल, एनी बेसेंट और
मीराबाई का भारत
वेलु नचियार, रानी जिंदा और
रणचंडी का भारत
क्या यही देश है भारत?
आज वही देश है भारत?
वीर शिवाजी, राणा प्रताप और
गुरु गोविंद का भारत
गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक और
मंगल पांडे का भारत
राजगुरू, आजाद, भगत सिंह और
खुदीराम का भारत
अशफाक उल्ला, बिस्मिल्लाह, लाहडी
और रोशन सिंह का भारत
क्या वही देश है भारत?
आज वही देश है भारत?
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और
बौद्ध, जैन का भारत
एपीजे अब्दुल कलाम और
कैप्टन हमीद का भारत
प्रेमचंद्र, दिनकर, बंकिम चंद्र और सावरकर का भारत
नानासाहेब, वीर कुंवर सिंह और
पीर अली का भारत
क्या वही देश है भारत?
आज वही देश है भारत?
क्या से क्या बन गया आज भारत
राम कृष्ण बलराम का भारत
कैसे बना बेईमान का भारत
सेना के बलिदान का भारत
चोरों के अपनों का भारत
कवियों के सपनों का भारत
देखो लूट में छूट का भारत
भाई भाई में फूट का भारत
क्या वही देश है भारत?
आज वही देश है भारत?
-राधेश्याम मिश्र
भूतपूर्व नौसैनिक
सीवान, बिहार
(ये पूर्णतया उनके अपने विचार है)
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
Bahut badiya
Please Login or Create a free account to comment.