बिन फेरे हम तेरे

प्यार बंधनों का मोहताज नहीं

Prem Bajaj
02 Oct, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 761
बिन फेरे हम तेरे

बिन फेरे हम तेरे ,


कहने में और सुनने में कुछ अजीब लगता है, लेकिन ये भी एक सच्चा रिश्ता है ,दिल का रिश्ता है ।

जब दिल से दिल जुड़ जाता है ,तो चाहे हम साथ -साथ ना रहे ,लेकिन हमे एक दूसरे की फिक्र होती है, एक दूसरे के प्रति लगाव होता है, इसी को प्यार कहा जाता है ।

.....नीतू और सोहन का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है, उन्होने शादी नही की , और ना ही साथ-साथ रहते है, लेकिन एक दूसरे की फिक्र रहती है उन्हे, एक दूसरे का ख़्याल रखते है । नीतू और सोहन को आज 20 साल हो गये है इस रिश्ते को निभाते हुए , कभी उन्होने मर्यादा का ऊलँघन नही किया । दूःख-सुख मे हमेशा एक दूसरे के साथ रहे । आज समाज भी उनको इज़्ज़त की नज़र से देखता है ,क्योकि सब आज जान गये है कि इनका रिश्ता तन का नही मन का है, इनका रिश्ता दिखावा नही ,सच्चा है ।

......नीतू एक साधारण परिवार से थी ,ज्यादा पढी़ -लिखी भी नही थी , बडी़ दो बहनो की शादी हो गई , एक भाई था, भाई चाहता था कि पहले नीतू की शादी हो जाए तब वो करेगा ,हालाँकि वो नीतू से बडा़ था । अच्छा घर-बार देखकर नीतु की शादी कर दी गई । नीतु के भाई सुरज का एक बचपन का दोस्त था सोहन, सुरज के घर अक्सर उसका आना-जाना होता था, वो नीतु को पसन्द करता थाऔर नीतु भी उसे मन ही मन चाहने लगी थी, लेकिन किसी में कहने की हिम्मत नही की, क्योकि सोहन उनकी जातबिरादरी का नही था, और वो जानते थे कि उनकी शादी नहीं हो सकती, इस बात को ना ही घर वाले और ना ही गाँव वाले स्वीकार करेंगे ।

नीतु की शादी के बाद उन्हे नीतु के ससुराल वालो का असली चेहरा तब नज़र आया, जब नीतु शादी के बाद पगफेरे के लिए नहीं आ पाई ,लेकिन जब वो कुछ दिनों के बाद आई तो उसके चेहरे पर चोटों के निशान देख कर उसके परिवार वाले दँग रह गये, और नीतु ने बताया कि उन्होने पैसो की माँग की है ।

 इस तरह अक्सर 10-15 दिनों के अन्तराल में नीतु मार खाकर आती और पैसे ले जाती । सोहन का अक्सर नीतु के गाँव किसी ना किसी काम से चक्कर लग जाता था । सोहन को नीतु की मार और पैसो के बारे में भी सब पहले से पता था , उसने सूरज से बहुत बार कहा...... सूरज नीतु को घर वापिस ले आ वो लोग किसी दिन नीतु को मार देंगे, ऐसे लालची लोगो से क्या रिश्ता रखना , लेकिन सूरज और उसका परिवार नहीं मानते थे कहते ....गाँव वाले क्या कहेंगे, कि शादीशुदा लड़की को घर में बैठा लिया , तुम्हे तो पता है यहाँ गावँ में ऐसा थोडे़ ही होता है ।

 एक दिन सोहन जब नीतु के गाँव किसी काम से गया तो ना जाने उसके मन में क्यो बैचैनी हो रही थी, वो नीतु के घर चला गया , पहले भी वो सूरज के साथ कभी-कभी चला जाता था नीतु के घर।

जब वो वहाँ पहुँचा तो वहाँ का मँजधर देख कर उसके पैरो तले से ज़मीन निकल गई, नीतु के तन के कपडे़ चीथड़े बन चुके थे,और उसके माथे से खून बह रहा था चोट लगने की वजह से, लेकिन अभी भी उसे मारा जा रहा था,और वो गिड़गिडा़ कर बार-बार एक बात कह रही थी , मेरा भाई इतने पैसे कहाँ से लाएगा ।

.....हमें नही पता जहाँ से मरज़ी लाओ हमे तो पैसे चाहिए, वरना अपने घर वापिस चली जाओ, हमने कोई धर्मशाला नहीं खोली जो तुम्हें खिलाते रहे । सोहन देख कर बोखला गया और नीतु को साथ लिवा लाया, जब नीतु घर पहुँची और सोहन ने सारा किस्सा सूरज को बताया तो सूरज फिर से वही बात दोहराने लगा कि हम नीतु को घर नही रख सकते , इस की अब शादी हो गई है ,इसका जीना-मरना अब वही पर है, वहीं अब इसका नसीब है, जैसे लाए हो वैसे ही उसे वापिस छोड़ आओ ।

सोहन नहीं माना ,और नीतु भी वापिस उस नरक मे नहीं जाना चाहती थी । सोहन ने कहा.... मेरी अब शादी हो गई है , इसलिए अब हम शादी तो नही कर सकते ,लेकिन मै तुम्हे उस नरक मे भी वापिस नहीं जाने दूँगा, शहर मे मेरा एक दोस्त है मैं तुम्हें उसके घर कुछ समय के लिए छोड़ दूँगा और तुम्हारी शादी करा दुंगा ।

लेकिन नीतु के मन में सोहन बसा हुआ था, वो उसी की यादो के सहारे जीवन बिताना चाहती थी । सोहन नीतु को शहर ले आया ,अपने दोस्त के घर ठहरा दिया सोहन का दोस्त सब इँसपैक्टर था थाने में ,उसके परिवार ने नीतु का बहुत ख्याल रखा और उसकी हर सँभव मदद भी की ।

 नीतु को तलाक दिलवाया और उसे सिलाई का कोर्स भी करवाया , सोहन ने उसे सिलाई मशीन ले दी ताकि वह अपना खर्चा खुद उठा सके , और किसी पर बोझ ना बने, समय -समय पर सोहन शहर आता रहता है नीतु की खै़रियत जानने के लिए, दुःख-सुख में भी हमेशा उसकी मदद करता है । नीतु अपने इस बेनाम रिश्ते से बँधी , बिन फेरो की बिन ब्याही दूल्हन की तरह अपनी ज़िन्दगी काट रही है ,लेकिन वो खुश है अपने इस रिश्ते से, उनका रिश्ता पावन-पवित्र रिश्ता है, कोई कसमें नहीं ,कोई वादे नहीं, फिर भी वो इक- दूजे के हैं । आज सबने उनके इस बेनाम रिश्ते को स्वीकार लिया है ।

तो दोस्तों ये है बिन फेरे के हमसफ़र , सच्चे जीवन साथी , सच्चा प्यार है इनका , जिसमें कोई ख्वाहिश नहीं , एक - दूजे को पाने की हवस नहीं , बस प्यार है ।


0 likes
☕

Support Prem Bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Prem Bajaj
Published By

Prem Bajaj

@prembajaj1

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Mohammed Ahmed • 30 Nov, 2026 • 2 mins read

Bank Failure Analysis: United Fidelity | Mohammed Ahmed

United Fidelity Bank failed on Nov 27, 2026: $5.9B in assets and a $1.83B estimated cost to the insurance fund.

2 0
Trending on Paperwiff
Mohammed Ahmed • 29 Nov, 2026 • 2 mins read

AI Robots Risk: Robot Explosion and markets

AI robots risk is no longer a science fiction question. In The Robot Explosion, Mohammed Ahmed argues that the useful question is not whether machines will spread, but who answers when they get it wrong.

12 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 28 Nov, 2026 • 0 mins read

जीवन एक अबोध पहेली

लोग कहते हैं ये जीवन एक यात्रा है और हम एक यात्री | क्या है ये जीवन.. एक छल.. प्रपंच या रहस्य | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

7 0
Trending on Paperwiff
Mohammed Ahmed • 28 Nov, 2026 • 1 min read

Start Here: Before the News, Before the Crowd

Global macro analyst Mohammed Ahmed: how to read markets before the headlines hit. Gold, Bitcoin, the Fed, oil and geopolitics in plain language.

8 0