मौन क्यों??

क्यों है सब मौन सब देखते हुए भी?

prem bajaj
12 Apr, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 711
मौन क्यों??

मौन क्यों???


आज जिस समाज में हम जी रहे हैं , जिंदा होते हुए भी मृत हैं , सब कुछ देखते हुए हम मौन है ।


आज सरेआम राह चलती मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ , बलात्कर , चेहरे पर तेज़ाब डालना , कहीं अजन्मी बेटी का गला घोंटना तो कहीं किसी की बेटी को दहेज ना लाने पर ज़िंदा जलाना , सब देखते - जानते हुए भी हम सब मौन है , मज़दूर तबके का शोष‌ण , छोटे आफिसर से लेकर बड़े मंत्री तक सभी टेबल के नीचे से मौन तोड़ते अगर ऐसा नहीं होता तो मौन हो जाते हैं ।


हमारा मौन अपराधिक मामलों को और बढ़ावा दे रहा है , देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है , अपराधी को सज़ा समय से मिलती, सालों- साल मुकदमे ही चलते रहते हैं।


 हम फिर भी मौन है क्यों ?????


शिक्षा क्षेत्र देखें तो शिक्षक जो इन्सान की बचपन से ही नींव मज़बूत करता है , वहां भी फीस के नाम पर मनमानी मोटी रकम ऐंठी जाती है , उसके बाद कहीं ट्यूशन फीस तो कहीं एक्टिविटी के नाम पर फीस , ऐसे खर्चे वहन ना कर सकने से परिवार संकुचित हो रहे हैं ‌।


डाक्टरी पेशे में देखा जाए तो , इलाज के नाम पर व्यापार है , मुंह मांगी रकम पहले लेकर ही इलाज शुरू करते हैं ।


 जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक द्वारा कोरोना की बात पर मौन रहना , और जब तक हद बढ़ा नहीं तब तक मौन रहे , अगर ये मौन टूटा होता तो शायद आज ये हालात ना होते ।


जगह-जगह हिन्दू- मुस्लिम को आपस में लड़ा कर हर कोई अपना उल्लू सीधा करता , लेकिन मौन रह कर , ऐसा मौन एक दिन देश को विनाश की ओर ले जाएगा ।


अगर कोई दिल से सोचे ये सब मेरे साथ हो तो मैं कैसे सहन करूंगा , हम ये तो सोचते हैं कि जो हुआ , लेकिन ये नहीं सोच पाते कि ये सब मेरे साथ घटित हो तो कैसा लगेगा ।

 

 कुछ मौन ऐसे होते हैं जो चुभ जाते हैं दिल में नश्तर जैसे , मेरे एक दोस्त का हंसता - खेलता परिवार बहुत अच्छा लगता है , परिवार के प्यार की बातें जब वो बताएं तो सुन कर अच्छा लगता है , लेकिन उसके घर गए तो क्या देखा एक बुजुर्ग दूर कम रोशनी वाले कमरे में , जहां गंदगी भी है , जाने को जी ना चाहे , आवाज़ लगाता है कि कोई पानी देदो कब से मांग रहा हूं , बहुत प्यास लगी है तो जानकर हैरानी होती है कि वो दोस्त के पिता है , बच्चों पर उनकी बिमारी का असर ना इसलिए अलग कमरा बना दिया उनको , और घूरती आंखों से उन्हें पानी दिया जैसे कह रहा हो कि इस समय क्यों आए बाहर निकल कर ‌?


क्यों ऐसा व्यवहार उस जन्मदाता के साथ , क्या ऐसे मौन को कोई तोड़ेगा?


आज का समाज गुंगा होने के साथ-साथ बहरा और अंधा भी बन गया है , बापु के तीन बंदरों की तरह ।


बापु के बन्दर ये नहीं कहते कि कहीं ज़ुल्म हो रहा है तो मत देखो , मत उसके खिलाफ कुछ कहो , या मत किसी अबला की चित्कार सुनो ।


बापु के तीन बन्दर ये कहते हैं कि अन्याय के खिलाफ बोलो मगर अन्याय करने के लिए मौन रहो , किसी अबला की चित्कार सुनो कर कान मत बंद करो अपितु किसी अच्छे इन्सान की बुराई सुनने के लिए कान बंद करो , किसी अबला को तकलीफ़ सहते देख आंखें मत बंद करो अपितु हर बहु- बेटी की इज्जत कर उसे बेपर्दा ना करो ना देखो ।


 आओ कोई तो जागो , कोई तो ये मौन तोड़ो , इस मौन के खिलाफ कोई ऐसी मुहिम चलाओ कि ये मौन टूटे।


प्रेम बजाज ©®

जगाधरी ( यमुनानगर)

1 like
☕

Support prem bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

prem bajaj
Published By

prem bajaj

@prembajaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Mohammed Ahmed • 29 Nov, 2026 • 2 mins read

AI Robots Risk: Robot Explosion and markets

AI robots risk is no longer a science fiction question. In The Robot Explosion, Mohammed Ahmed argues that the useful question is not whether machines will spread, but who answers when they get it wrong.

10 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 28 Nov, 2026 • 0 mins read

जीवन एक अबोध पहेली

लोग कहते हैं ये जीवन एक यात्रा है और हम एक यात्री | क्या है ये जीवन.. एक छल.. प्रपंच या रहस्य | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

6 0
Trending on Paperwiff
Mohammed Ahmed • 28 Nov, 2026 • 1 min read

Start Here: Before the News, Before the Crowd

Global macro analyst Mohammed Ahmed: how to read markets before the headlines hit. Gold, Bitcoin, the Fed, oil and geopolitics in plain language.

7 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 24 Nov, 2026 • 1 min read

प्रेम में तुम न गणित लगाओ

कहते हैं प्रेम में नियम नहीं होते .. इसमें कोई सौदेबाजी नहीं चलती .. ये होता है तो बस हो जाता है | इन भावनाओं को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से कैसे व्यक्त करता है .. ये अपनी मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

49 0