पीने के बाद

बेवफ़ाई

prem bajaj
26 Mar, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 795
पीने के बाद



पीने के बाद तेरी याद आई,पहले आती तो पीते ही क्यों,

पीते हैं अब इसलिए कि तुझे भूला ना सके, वरना पीने 

की किसको गरज़ पड़ी।


मयखाने का रूख करते हैं हम इसलिए कि शायद तेरे नैनों सी कोई मदिरा मिल जाए,

रहते हैं नशे में तो अभी तक ज़िंदा है, वरना होश में रह कर तो मर ही जाते।


सुना है दैरो-हरम में पीने पर मनाही है, मगर हमारा मन्दिर- मस्जिद ही तो मयखाना है,

छोड़ कर खुदा का घर बुतकदा का सजदा करने लगे, यार की सूरत में खुदा का नज़ारा करने लगे।


हम छोड़ कर सारा जहां दिन-रात कूचे में उनके बसर करने लगे,

वो बेवफ़ा ऐसे निकले सामने हमारे ही ग़ैर का दम भरने लगे।


रकीबों की आगोश में वो टहला करते हैं, किस तरह

 समझाएं उन्हें यूं जला कर हमें, ना यूं दिल बहला करते हैं।


वो कहते हैं हमें मय की लत है, भला कोई पूछे उनसे नयन तो उनके नशीले थे, भला इसमें हम कहां कसूरवार हैं, 

वो पिलाते रहे हमें नशीले नैनों से, हमें शराबी बना दिया, जब लग गई लत हमें तो हमसे नाता ही छोड़ दिया।


कोई समझाए उस बेमुर्रव्वत को इस कदर आशिक को तड़पाना ठीक नहीं, 

एक बार पिला के मय लबों की, दूसरे प्याले के लिए तरसाना‌ ठीक नहीं।


प्रेम बजाज ©®

जगाधरी ( यमुनानगर)

0 likes
☕

Support prem bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

prem bajaj
Published By

prem bajaj

@prembajaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Romance
Dr Jyoti agrawal • 20 Nov, 2025 • 0 mins read min

लौट आओ

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर चला जाता है तब प्रेमिका अपने प्रेमी को याद करती है और उसे बुलाती है कहती है कि अब देर हो गई लौट आओ.....

344 2
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 22 Sep, 2025 • 1 min read min

ना-काबिल-ए-ज़ख़्म

"A heartfelt Hindi-Urdu style poem in ghazal form, expressing the pain of unfulfilled love, the silence of emotions, and the worth of every tear shed in love’s name."

361 0
More stories in Romance
rashi sharma • 02 Dec, 2023 • 1 min read min

दगा ....................

दगा ..................

1076 0
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 15 Aug, 2023 • 1 min read min

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..! . . ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ #happyindependenceday #independenceday #स्वतंत्रतादिवस #bharatmatakijai #vandemataram??? #jayhindjaybharat?? #भारतमाता_की_जय #jayjawanjaykissan #स्याहीकार #my_pen_my_strength

938 0