इश्क की गुजारिश

इश्क

prem bajaj
09 Feb, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 696
इश्क की गुजारिश

इश्क की गुजारिश




इश्क की गुजारिश है ना यूं हया का पर्दा करो,

हटा दो नैनों की चिलमन ज़रा इश्क का दीदार करो। 


धड़कने दो इस दिल को इश्क की पनाहो में, महकने दो अपनी सांसों को आ कर मेरी बांहों में।


 रूह का रूह से हो जाने दो मिलन, जिस्मों की भी कम हो जाएगी तपन।


 रख दो अपने होंठ मेरे सुर्ख लबों पर, इन्हें एक-दूजे के रंग में रंगने दो।



सिमट कर रह ना जाएं ख़्वाब मेरे, बंद पलकों को चूम कर पलकों से ख़्वाबों को नया आयाम दे दो। 


ग़र जली है शम्मा तो परवाना भी तड़पा है शब-भर,

 लेकर आगोश में अपनी इस परवाने को एक नया मुकाम दे दो। 



छू कर तुम्हें जल जाऊं मैं, तुम भी पिघल कर मेरी बांहों में फ़ना हो जाओ। 

आओ मैं तुझ में समा जाऊं, तुम मुझ में समा जाओ।


लम्हा-लम्हा सांसों को रवानी दे दो, एक शाम सुहानी दे दो।


गाता रहूं तरन्नुम में ऐसी कोई कहानी दे दो,

खोया रहूं यादों में तुम्हारी हर पल ऐसी कोई निशानी दे दो।


प्रेम बजाज ©®

जगाधरी (यमुनानगर)

1 like
☕

Support prem bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

prem bajaj
Published By

prem bajaj

@prembajaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Generation Love
Dr. Pratik Prabhakar • 12 Apr, 2022 • 1 min read

तेरा मेरा वास्ता

कई दर्द बाँटें हमने

905 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read

मेरी मोहब्बत

मेरी मोहब्बत

982 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read

चलो एक दूजे को ढूँढें

चलो एक दूजे को ढूँढें

888 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 18 Feb, 2022 • 1 min read

प्रेम का ज्वार

प्रेम का ज्वार

858 0