Preeti Malik
Preeti Malik 14 Oct, 2026
योग्य
वो बेटी थी, तो सपनों को छोटा बताया गया, वो बहू बनी, तो फ़र्ज़ों में उलझाया गया। जब हुनर दिखाया, तो हौसला आज़माया गया, हर मोड़ पर उसके होने पर सवाल उठाया गया। वो फिर भी चली, हर मुश्किल को हराने के लिए, अपने वजूद की पहचान दुनिया को दिलाने के लिए। अब उसके हुनर को किसी प्रमाण की ज़रूरत नहीं, वो योग्य है, उसे किसी की अनुमति की ज़रूरत नहीं।

Paperwiff

by preetimalik

14 Oct, 2026

#deserving

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.