Infinity अनंत
अनंत इस जहाँ में
इच्छाओं का कोई अंत नहीं
जितना सीमित करना चाहो
उतना खुद को प्रबल बनाओ!!!
संकुचित दायरा करके अपना
मन को दिमाग को विकसित बनाओ!!!
जो प्यार दूसरों में ढूँढते हो
खुद को उसी प्यार से आपनाओ
सागर जैसे अनंत बनकर
जीवन की लहरों में बह जाओ
नहीं रूका है कोई यहाँ पर
हर पल को खुल के जी जाओ!!!!
@kuch man ki
Paperwiff
by preetigupta3