होली आई....

होली पर कविता

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 2136
Pragati tripathi
Pragati tripathi 06 Mar, 2020 | 1 min read

होली आई... होली आई, रंग - गुलाल संग संग लाई।
प्यार और खुशियों का ये  पर्व है, दिल से द्वेष ये मिटाने आई।
होली आई.... होली आई
आओ गले मिले इक - दूजे संग, प्रेम - भाईचारा का पैगाम है लाई।
होली आई... होली आई..

बच्चे, बूढ़े हो या जवान, बराबरी का ये हक है आई।

होली आई... होली आई
रंग से खेलों हुड़दंग मचाओ, रंगों की उमंग संग लाई
होली आई... होली आई।
होली की आड़ में न करो तुम सीमा पार, ये सबक हम सबको सिखाने आई।
होली आई... होली आई
घर में बने पकवान हजारों, पर देखों कोई भूखा ना सोने पाए, है साथ अपने ये संदेशा लाई।
होली आई... होली आई
दिल में पलते इश्क के रंग, दो दिलों को ये संग मिलाने आई।
होली आई..... होली आई....


0 likes

Support Pragati tripathi

Please login to support the author.

Published By

Pragati tripathi

pragatitripathi

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.