अद्भुत अंबुज

कविता अद्भुत अंबुज

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 697
Pooja Agrawal
Pooja Agrawal 03 Sep, 2020 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
#Poetry

भोर की लालिमा में हँसता हुआ सूरज,

पक्षीयोंके कलरव से गुंजती हुई घाटियाँ,

पेड़ों की डालिओं में धूप से चमकते हुई पत्ते।

सुनहरी घास पर बिखरी हुईं दूब की बूदें।

गुलामी कमल के पुष्प सरोवर में खिलते हुए,

गोलाकार तश्तरीनुमा पत्तों के बीच,

अलौकिक अद्भुत अविस्मरणीय ये अंबुज,

आकर्षित करते भोंरों को मदहोश सुगंध से,

चौड़ी पंखुड़ियां अति मनोहर,

मधुमक्खियां रसपान को लालायित होती।

अपलक निहारता जग सौंदर्य को तेरे,

पर जो सीख सिखाता तू पुष्कर,

वही जीवन का है मूल मंत्र ।

परिस्थितियों के अभाव में भाग्य को कोसना,

है बहाना मात्र क्योंकि,

कीचड़ में भी खिल जाता है,

 लक्ष्मी जी का दुलारा, 

Poojaagrawal (ankhaealfaaz)


1 likes

Support Pooja Agrawal

Please login to support the author.

Published By

Pooja Agrawal

poojaagrawal

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.