तलाक

#I challenge you Article #7 तलाक के मुख्य पहलू

Pallavi verma
15 May, 2020 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 1636
तलाक

विवाह दो व्यक्तियों के मध्य एक ऐसा पवित्र संबंध है ,जो कि दोनों व्यक्तियों को संबल प्रदान करता है । लेकिन हर बार ऐसा हो जरूरी नहीं।कभी-कभी वैवाहिक संबंध दोनों के लिए बोझ बन जाते हैं। उस समय एक छत के नीचे रहना लगभग असंभव हो जाता है।

तलाक के कारण

वैचारिक मतभेद , जीवन जीवन शैली में भिन्नता असमान पृष्ठभूमि, विवाहेतर संबंध, स्वार्थपरता, विश्वासघात ,आदि तलाक के इनमें से एक से अधिक कारण हो सकते हैं।

तलाक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

आजकल की पीढ़ी में सहनशीलता, बहुत कम हो गई है ,इसलिए भी छोटी छोटी सी बातों पर भी तलाक जैसे गंभीर फैसले ले लिए जाते हैं।

संयुक्त परिवार की कमी भी एक कारण हो सकती है ,क्योंकि बड़े बूढ़ों की अनुपस्थिति में पति पत्नी नासमझी में कोई भी फैसला ले लेते हैं।

प्रभाव

बच्चों का भविष्य खतरे में आ जाता है ।वह माता और पिता दोनों का प्रेम नहीं प्राप्त कर पाता ,और कुंठित जीवन जीने को मजबूर हो जाता है।

स्त्री यदि कामकाजी हो तो ठीक नहीं तो उसे बहुत सी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

समाज तलाकशुदा औरतों को सम्मान की नजर से नहीं देखता

पुरुष भी मानसिक रूप से कमजोर होकर अवसाद से घिर जाते हैं।

तलाक के प्रकार

1*आपसी समझौते से तलाक

2*कंटेस्टेड तलाक

तलाक की प्रक्रिया

आपसी सहमति से तलाक की याचिका पारिवारिक न्यायालय में या जिला अदालत में लगाई जाती हैं । जबकि यदि कोई एक पक्ष तलाश चाहता है, तो इसके लिए वह वकील की मदद से अदालत में याचिका दायर करता है और अदालत तलाक की नोटिस दूसरे पक्ष को भेजती है।

तलाक की प्रक्रिया 18 से 24 महीनो मे तलाक पूर्ण होती है,यदि इस बीच तलाक की याचिका वापस ले ली जाय तो तलाक की प्रक्रिया रोक दी जाती हैं ।

सबसे पहले दोनों पक्षों को परामर्श दी जाती है कि वह एक बार पुनः विचार कर ले और अपनी शादी को एक मौका दे। इसके लिए उन्हें 6 महीने का समय दिया जाता है, दोनों पक्ष चाहे तो यह समय बढ़ाया भी जा सकता है,मगर फिर भी दोनों पक्ष तलाक चाहते हो तो उन्हें तलाक की मंजूरी दे दी जाती है।

दो महत्वपूर्ण विषय मेंटेनेंस और चाइल्ड कस्टडी पर विचार करने के बाद फैसला दिया जाता है जिसे दोनों पक्षों को स्वीकार करना होता है।

धन्यवाद

पल्लवी वर्मा

स्वरचित

0 likes

Support Pallavi verma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Pallavi verma
Published By

Pallavi verma

@pallavi839570

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

90 0
More stories in Guide
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Li3f

Just read it

82 1
More stories in Guide
fazal Esaf 05 Jul, 2025 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

298 0
More stories in Guide
Abdul Aleem nsk 29 Jun, 2025 3 mins read min

"The Boy Who Held Storms in Silence" (Fiction)

A silent boy, crushed by cruelty and unseen by the world, carries his pain alone—until it quietly ends him.

490 0