तू क्यों भगे ना??
##इस करोना काल में कुछ पल हँसने, गुदगुदाने के लिए??## all ladies ##laughter theripe##world maker
Photo by Priscilla Du Preez on Unsplash
हाय रे,!! करोना तू क्यों भगे ना,
अब हो गया जीना दूभर हमारा
हाय रे ,करोना तू क्यों भगे ना
अब एक भी छींक ,खाँँस जो आ जाए ना,
घर वाले बोले, तू तो हटो ना,
हाय रे ,करोना तू क्यों भगे ना।
काम को तो तुने इतना बढा़या,
जैसे ,अंग अंग सबका दर्द हुआ जाए ना।
घर से ,जब कोई बाहर को निकले
मास्क, ग्लेबस और सैनिटाइजर सब जेब मे होना
कुछ सामान जो लेकर आये,
सब कुछ को अच्छे से धोना,
हाय,रे करोना.....
क्यों तुझ को हम पर दया नहीं आती,
बरतनों की जैसे लाइन लग जाती
उफ़ ,,एक तो गर्मी !!पसीना चूं चूं जाए
काम की वजह से डिप्रेशन हुआ जाए
हाय रे करोना .....
कुछ भी हो जाए, हम घर में ही रहते
चाहे कुछ भी बनाऊं ,सब वाह वाह करते खाते
खाना खत्म हुआ जाये रे...
हाय रे,, करोना तू क्यों भगे ना
पहले तो आराम से जिया करते थे
अब तो जैसे घर में शामत आये ना
पहले बच्चे कुछ पल स्कूल, कोचिंग को जाते...
अब तो नाक में दम मचाते...
हाय रे करोना तू क्यों भगे ना...
@ सभी महिलाओं को समर्पित
##हास्य कविता???
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.