अन्नदाता

बीज नहीं वह अपने वजूद को बोता है

Namrata Pandey
02 Dec, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 5 👁 878
##proudmoment ##ourcountry
अन्नदाता

बीज नही वो अपने वजूद को बोता है, तब जाके उसका जन्म होता है

कुछ साल पहले मैं अपने दोनों बच्चों और पति के साथ कार से अपने गांव जा रही थी . रास्ते में हमें आम का बहुत बड़ा बगीचा मिला . पेड़ों पर आम के गुच्छे लटक रहे थे .कुछ आम तो इतना नीचे लटक रहे थे कि बस हाथ बढ़ाओ तोड़ लो. आम को देखकर बच्चे मचल उठे .हमने कार रोककर कुछ आम तोड़े और खाने लगे. हम इस बात से अनजान थे कि बगीचे का मालिक दूर बैठा हमें देख रहा था.

हम आम की गुठली चूसने में मस्त थे कि तब तक वह हमारे करीब आ गये और बड़े प्रेम से बोले "आइए आराम से बैठकर आम खाइए और उन्होंने हमारे लिए चटाई बिछा दी .उन्होंने हमें और आम खाने के लिए दिये और साथ ही करीब 2 किलो आम साथ में ले जाने के लिए भी दिये.उन्होंने बताया कि वे दोपहर में यहां बैठकर आम की रखवाली करते हैं .वह अपने साथ अपना खाना और पानी लेकर आते हैं और यहाँ पेड़ के नीचे दोपहर बिताते हैं .

उन्होंने हमसे अपने साथ लाई हुई सत्तू की कचौरी भी खाने का आग्रह किया.हम लोग उनके प्रेम को देखकर दंग रह गए और सत्तू की कचौरी देखकर सारी पढ़ाई लिखाई ,हाइजीन वाइजीन धरी की धरी रह गई .

हमें इस तरह प्रेम से खिलाते वक्त उनके चेहरे पर असीम संतोष की झलक दिख रही थी और मेरी आंखों में उनकी अन्नदाता की छवि साक्षात बस गई थी .

अब समझ में आ गया था कि किसान को अन्नदाता क्यों कहते हैं.

हमने उनके आम चुरा कर खाए तब भी उन्होंने हमारे साथ इतना प्रेम का व्यवहार किया जो बड़े-बड़े मॉल और बड़े व्यापारी किसानों से उनका माल सस्ते में लेकर महंगा बेचते हैं जरा उनकी दुकान से कभी कोई चीज फ्री में उठाकर देख लीजिए आपकी ऐसी की तैसी ना कर दे तो कहना.

आसान नहीं है अन्नदाता होना. त्याग की मूरत बनना पड़ता है ,कड़ी धूप में खुद को तपाना पड़ता है. बहुत कठिन परिश्रम के बाद हमारी थाली में रोटी आती है.

उस अन्नदाता का एहसान मानना हमारा फर्ज है और जो हमारे लिए इतना सोचता है, उसके लिए सोचना हमारी जिम्मेदारी है.


3 likes
☕

Support Namrata Pandey

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Namrata Pandey
Published By

Namrata Pandey

@namratapandey

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    सुंदर प्रसंग

  • Varsha Sharma · 5 years ago last edited 5 years ago

    बिल्कुल सही कहा आपने

  • Namrata Pandey · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you so much Sonu and Varsha Ji❤

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    ???

  • Namrata Pandey · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you so much?

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in India
Sujit Kumar • 12 Sep, 2025 • 3 mins read min

The Disastrous Impact of Government Corruption on National Stability

Corruption within government is not merely a moral weakness but a structural threat that destabilizes entire nations. It undermines public institutions, weakens economic progress, fuels inequality, and fosters political unrest. This paper explores the disastrous consequences of government corruption, including the erosion of trust, economic mismanagement, social injustice, international disrepute, and long-term damage to national development. The argument emphasizes that corruption, if left unchecked, can destroy the very foundations of a state and cripple future generations.

365 0
More stories in India
fazal Esaf • 28 May, 2025 • 1 min read min

असगर की दुकान

"असगर की दुकान" कोई आम किराना स्टोर की कहानी नहीं है। यह उस जज़्बे की कहानी है जो नफ़रत की आंधी में भी मोमबत्ती की तरह जलता रहा। जब देश के कई हिस्सों में धर्म के नाम पर ज़हर बोया जा रहा है, तब असगर जैसे लोग दिखाते हैं कि सब्र, मोहब्बत और सेवा ही असली जवाब हैं। आज जब सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड्स चलते हैं, जब नाम देखकर दुकानें चिन्हित की जाती हैं — तब हमें असगर मियां की दुकान याद रखनी चाहिए। वो दुकान नहीं, एक भरोसे की मिसाल थी। हमें भी सोचना चाहिए — क्या हमारी सोच इतनी सस्ती हो गई है कि हम नाम देखकर ईमान तय करने लगे हैं?

494 0
More stories in India
Charu Kalra • 13 Aug, 2023 • 1 min read min

आज़ादी का रंग

A Celebration of my land, a celebration of my identity.

695 1
More stories in India
Manisha Bhartia • 17 Aug, 2022 • 1 min read min

#my100 word story# प्रण

Independence day

1006 1