नसीब

समाज में फैली विसंगतियों के प्रति

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 841
Namrata Pandey
Namrata Pandey 06 Feb, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left
#ourcountry #poverty

चिरागों से रोशन है घर

जो खुशनसीब होते हैं

कुछ घरों के हिस्से में

दिए भी नहीं होते हैं

पलते हैं वो बच्चे जो

मां बाप से महफूज़ होते हैं

कुछ बच्चे तो

इस दौलत से भी गरीब होते है

कुछ का चांद उस गली में

आता ही नहीं

और कुछ के तो तारे भी

करीब होते हैं

हर चीज यहां

सबको बराबर मिलती नहीं

सबके अपने अपने

नसीब होते हैं.

0 likes

Support Namrata Pandey

Please login to support the author.

Published By

Namrata Pandey

namratapandey

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.