हिमाचली भाषा शब्द / पार्ट1

हिमाचली भाषा के कुछ शब्द

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 2844
Sunita Pawar
Sunita Pawar 18 May, 2020 | 1 min read

हिमाचल अर्थात हिम का आँचल, हिम मतलब बर्फ़, हिमालय की बर्फीली चोटियों से घिरे हिमाचल में प्रकृति का सौंदर्य देखते ही बनता है। हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है, लेकिन वहां के लोग कांगड़ी भाषा में ही बात करते हैं। कांगड़ी (देवनागरी) उत्तरी भारत में बोली जाने वाली एक भारतीय बोली है, मुख्य रूप से कंगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, उना जिलों में और मंडी के प्रमुख हिस्सों मे बोली जाती, पंजाब के भी कुछ हिस्सों मे भी कांगड़ी भाषा बोली जाती है । कांगड़ी भाषा डोगरी और पंजाबी भाषा का मिश्रण है ।

आइये आज इस आर्टिकल द्वारा जानते हैं कुछ शब्द जिन्हें कांगड़ी भाषा में कैसे बोला जाता है ।

1. नमस्ते :- जय जया जी (सबके लिए), नमस्कार मराज़/ठाकर जी (पुरुषों के लिये)

2. सुबह :- ब्याग

3. शाम :- संझ

4. कहाँ :- कुथु

5. कैसे :- कियां

6. पानी :- पाणी

7. चाय :- चा:

8. दाल-चावल :- दाल-भत्त

6. नदी :- खड्ड

7. लड़का :- जाकत, छोरू, मुंडू

8. लड़की :- बिट्टटी , छोरी

9. दुल्हन :- लाड़ी

10. दूल्हा :- लाड़ा

11. माँ :- माये, माँ

12. पिता :- पिताजी, बुड़ा , पयो

13. दादा-दादी :- दादू-दादी

14. नाना-नानी :- नानू-नानी

15. देवरानी - दराणी

16 . जेठानी - जठाणी

17. ननद - ननाण

18. देवर - देर

19. ससुर - सोरा

20. सास - सस

21. विवाहित बेटियां - धयाण

22. रोटी - फुलकु

23. जानवर - डंगरे

24. प्यारा, सुंदर - छैल

25. खेत - थली

26. गाँव - ग्रां

27. इंसान, मानव - माणु

28. बर्तन - भांडे

29. मेहमान - परोणे

30. लोग - लोक

अगले आर्टिकल में हम कुछ छोटे वाक्यों के बारे में जानेंगे। पढ़ना न भूलियेगा ।

1 likes

Support Sunita Pawar

Please login to support the author.

Published By

Sunita Pawar

meri_pankti-man_ke_vichar023h

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.