ऐरोप्लेन वाली कॉफी डेट

जिंदगी को खुशनुमा जीने वाली नव्या की मुलाकात नितिन से होती है । अभी दोनो की प्यार की शुरुआत भी नही हो पाती सिर्फ दोस्ती का आगाज होता है कि अचानक सब खत्म हो जाता है।पहली डेट आखरी डेट बन जाती है। #coffe

Manpreet Makhija
21 Jan, 2020 • 0 mins read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 1773
ऐरोप्लेन वाली कॉफी डेट

नितिन अपने दोस्त की शादी में जयपुर जा रहा था। नव्या भी इंडिया अपने सोलो ट्रिप पर थी। दोनो की मुलाकात पहली बार दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई। नव्या, नितिन को देखते ही उसपर फिदा हो गई। जयपुर जाने वाली फ्लाइट पर दोनो को एक साथ सीट मिली। नव्या ने बात करना शुरू किया।

"हैल्लो"

"हाई"

"कहाँ से है आप?"

"जी मैं लखनऊ से हूँ।"

"मैं काफी देर से आपसे कुछ कहना चाहती हूँ। आप जैसा हैंडसम लड़का मैंने पहले कभी नही देखा , अमेरिका में भी नही।"

नव्या की बात पर नितिन ठहाकेदार हँसी हँसने लगा।

"मैं भी कुछ दिन जयपुर में ही रहने वाली हूँ। क्या आप मेरे साथ कॉफी पीने चलोगे!"

"कॉफी ही पीनी है तो कही और क्यूँ, आज अभी यही क्यूँ नही!वैसे भी कल किसने देखा है!"

"यू मीन.... कॉफी डेट इन एयरोप्लेन!"

नव्या ने भी उत्साहित होकर पूछा। नितिन और नव्या , दोनो ने बहुत सारी बाते की और एक के बाद एक तीन कप कॉफी पी ली। नव्या मन ही मन बहुत खुश थी कि कम से कम उन दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हो चुकी थी।कुछ देर बाद एयरोप्लेन लैंड होने वाला था। नितिन के चेहरे पर अचानक भाव बदलने लगे। उसकी साँसे उखड़ रही थी।नव्या ने उसकी पीठ मसलते हुए उसे नार्मल करने की कोशिश की मगर नितिन की हालत बिगड़ी जा रही थी। नितिन की नाक से खून बहने लगा। नव्या उसे देखकर खबरा गई। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही नितिन को किसी डॉक्टर ने चेकअप किया पर अफसोस तब तक देर हो चुकी थी। नितिन अपनी आखरी साँसे गिन रहा था। उन आखरी पलो में नितिन और नव्या ने एक दूसरे की आँखों मे देखा। दोनो की आँखों मे आँसू थे। नितिन की साँसे थम चुकी थी।

नितिन का सामान देखने पर नव्या को मालूम हुआ कि नितिन को ब्रेन ट्यूमर था और वो भी आखरी स्टेज। हवाओं पर प्यार की शुरुआत करने वाली नव्या की ज़िंदगी ने कहानी को इस तरह खत्म किया कि शुरुआत भी पूरी न हो सकी। अब नव्या जब भी कॉफी का कप देखती तो उसे नितिन और इस हादसे की याद आती। ये नव्या के जीवन की पहली और आख़री कॉफी डेट थी। हआती। ये नव�

0 likes
☕

Support Manpreet Makhija

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Manpreet Makhija
Published By

Manpreet Makhija

@manpreet

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Romance
The story 02 • 18 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Ayla ek aam ladki hai jise apne ateet ke baare mein kuch nahi pata. Ek raat uska jaadui locket chamakne lagta hai aur uski zindagi badal jaati hai. Apni maa ko bachane ke safar mein Ayla ko ek jaadui saltanat, rahasyamayi pariyon, saat darwazon aur apni asli pehchaan ke chhupe hue raazon ka saamna karna padta hai. Kya Ayla saare raaz jaan kar apni duniya ko bacha payegi?

97 0
More stories in Romance
Dr Jyoti agrawal • 20 Nov, 2025 • 0 mins read

लौट आओ

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर चला जाता है तब प्रेमिका अपने प्रेमी को याद करती है और उसे बुलाती है कहती है कि अब देर हो गई लौट आओ.....

382 2
More stories in Romance
Ruchika Rai • 09 Oct, 2025 • 1 min read

खामोशी में लिपटा इश्क

इश्क

456 0
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 22 Sep, 2025 • 1 min read

ना-काबिल-ए-ज़ख़्म

"A heartfelt Hindi-Urdu style poem in ghazal form, expressing the pain of unfulfilled love, the silence of emotions, and the worth of every tear shed in love’s name."

396 0