घर में रहकर महिलाये स्वयं को आगे कैसे बढ़ाये

आज हम आपको बताएँगे की घर में रह कर भी आप पैसे कैसे कमा सकती है और अपना करियर बना सकती है -

kaushlesh Patel
04 Sep, 2019 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 802
घर में रहकर महिलाये स्वयं को आगे कैसे बढ़ाये

यह अक्सर पाया गया है की महिलाओ को घर, बच्चे और ऑफिस की जिम्मेदारियों के कारण मजबूर होकर अपना अपनी पढाई या अपना करियर छोड़ना पढता है, जो काफी तकलीफ भरा निर्णय होता है| दोस्तों, पर यदि आप को किसी कारण से अपनी जॉब को अलविदा कहना पड़ा है तो निराश हो कर घर पर बैठने की जरुरत नहीं है क्योकि आप घर रह कर भी स्वयं को आगे बढ़ा सकती है|


आज हम आपको बताएँगे की घर में रह कर भी आप पैसे कैसे कमा सकती है और अपना करियर बना सकती है -    


फ्रीलान्स ब्लॉगर - जी हाँ, यदि आपको लिखना और पढ़ना अच्छा लगता है तो आप फ्रीलान्स राइटर या फ्रीलान्स ब्लॉगर बन सकती है| चाहे तो अपनी वेबसाइट भी बना कर ब्लॉग्गिंग स्टार्ट कर आप पैसा कमा सकती है| आप फ्रीलान्स ब्लॉगर बन या राइटर बन किसी नई एजेंसी या मैगज़ीन के लिए भी लिख सकती है| वह भी घर बैठे|


इमेज डिजाइनिंग - आज के ऑनलाइन दौर में पैसा कमाना की यदि आप चाह रखते है तो और यदि आपमें इमेजिनेशन की कला है साथ आपको डिजाइनिंग का सही ज्ञान है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते है| इमेज डिज़ाइन कर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनर बन घर बैठे आसानी से पैसा कमा सकते है| अच्छी बात है यह है की वैसे तो बहुत सारे फ्री ऑनलाइन टूल मौजूद है पर Canva की मदद से आप आसानी से क्रिएटिव इमेजेज बना सकते है, और एक अच्छी इमेज डिज़ाइनर के तौर पर अपना करियर बना सकती है|


केक बेकर - अधिकतर महिलाओ के लिए खाना बनाना एक शौक होता है| यदि आप भी उन में से एक है तो अपने इस शौक के जरिये भी पैसा कमा सकती है| यदि आपको कुकिंग का शौक है तो आप अलग अलग तरीके के केक बना कर भी बेच सकते है| थीम बेस्ड केक्स बना कर आप बहुत पैसा कमा सकते है| यह आप पर निर्भर करता है आप चाहे तो घर पर कुकिंग क्लासेज भी ले सकती है और पैसा कमा सकती है|


आप कॉपीराइटर भी बन सकती है - कॉपीराइटर बन आप बहुत सारा पैसा घर बैठे कमा सकती है | इसके लिए आपको एडवरटाइजिंग की गहरी समझ और शब्दो का सही उपयोग करना आना चाहिए | ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब के मदद से आपसे आप कॉपी राइटिंग का काम ले सकती है| डाटा एंट्री भी घर बैठर पैसा कामने का बहुत ही अच्छा तरीका है|


ज्वेलरी मेकर - आप घर बैठे ज्वेलरी डिज़ाइन भी कर सकती है | अच्छी बात ये है की यदि आपको ये नहीं भी आता है तो भी आप सीख कर शुरुवात कर सकती है वो भी थोड़े से दिन में |

आप को बस अच्छी डिज़ाइन बनाकर उस हिसाब से ज्वेलरी मेकिंग के लिए सामान लाना होगा और आप आसानी से अपना जेवेलरी मेकिंग एंड सेल्लिंग बिज़नेस स्टार्ट कर सकती है |आप चाहे तो फ्यूचर में ज्वेलरी मेकिंग क्लासेज और वर्कशॉप्स लगा कर भी कर पैसे कमा सकती है |ऑनलाइन बहुत आइडियाज आपको मिल जायेगे जिनकी मदद से आप एक अच्छी ज्वेलरी मेकर बन समाज में अपना नाम और पैसा दोनों कमा सकती है |


क्राफ्ट बनाना - पेपर डेकोरेटिव पीस, क्राफ्ट्स, पेंटिंग, बना कर आप अपने घर से हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस शुरू कर पैसा कमा सकती है। घर में कुशन कवर, डेकोरेटिव पीस, पेंटिंग्स बना कर आप उन्हें बेच सकती है| धीरे धीरे आप अपने क्राफ्ट के बिज़नेस को बढ़ने के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल स्टार्ट कर पैसा कमा सकती है|


इस तरह घर में रह कर महिलाये स्वयं को आगे बढ़ा सकती है और किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी से दूर रह सकती है, साथ ही अपना घर, जॉब और करियर बना कर पैसा कमा सकती है| दोस्तों इस तरह आप अपने करियर में नयी उचाईयो को हासिल कर सकती है|और अपना वजूद घर बैठे भी कायम रख सकती है |

0 likes
☕

Support kaushlesh Patel

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

kaushlesh Patel
Published By

kaushlesh Patel

@kaushlesh

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
JzaiBaR • 08 Nov, 2026 • 2 mins read

Regarder la TV sur PC depuis l'étranger : un guide simple

Un guide simple pour regarder la télévision sur PC depuis l'étranger, avec des conseils pratiques sur la connexion et le choix d'une solution.

1 0
More stories in Guide
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

59 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

136 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

127 1