माँ
A mother is like God
Photo by Phil Hearing on Unsplash
पहला प्यार हैं माँ
सबसे पहले प्यार करने वाली हैं माँ
पहली दोस्त होती हैं माँ
असल दोस्ती के मायने सिखाती हैं माँ
हर मुश्किल हो जाती है आसान जब सर पर हाथ रखती हैं माँ
हर दुःख कम हो जाता है जब अपनी गोद में पनाह देती हैं माँ
ईश्वर से भी न्यारी हैं माँ
ईश्वर तो सुख-दुःख दोनों देते हैं पर सिर्फ सुख देना चाहती हैं माँ
जीवन गुलज़ार है जब है माँ का साया
ज़िन्दगी की कड़ी घूप में माँ का प्रेम है शीतल छाया
-जूही प्रकाश सिंह
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.