तेरी हर बात में

तेरी हर बात में शामिल हो जाऊं

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 630
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 20 Feb, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
#1000 poems

तेरी हर बात में ऐ दिल शामिल हो जाऊँ,

ख्वाबों में आने के बस काबिल हो जाऊँ।

ये नयन राह तके हर पल इश्क में तेरे,

 इजाज़त दे तो ख्वाबों में दाखिल हो जाऊँ।

करते हो तुम हर पल बेचैन मुझको,

 एहसासों को समझे तो तेरे मुक़ाबिल हो जाऊँ।

महसूस कर तुझको आना चाहूं तेरे आगोश में,

प्रेम का मधुर संगीत भर दो तो खुशदिल हो जाऊँ।

तेरे इकरार की चाह कहूं किसे दिल के ग़म को,

पुकार ले जो मुझको तो तेरी मंजिल हो जाऊँ।

बेकरार हूँ तेरी नज़रे इनायत पाने को सनम,

समझे जो हाल तो तेरी दुनिया में गाफिल हो जाऊँ।

एकता कर रही गुजारिश तू समझ दिलबर अब मुझे,

तेरी नज़रें इनायत हो नहीं तो स्वप्निल हो जाऊँ।

एकता कोचर रेलन

0 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.