हम युवा है भारत के

नफ़रत की भाषा को अब हम भुला देगे। हम युवा है भारत के गुलशन महका देगे।।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 727
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 14 Aug, 2020 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

युवा है भारत के


नफ़रत की भाषा को अब हम भुला देगे। हम युवा है भारत के गुलशन महका देगे।। 


मिट्टी से हमने सीखा सब को गले लगाना। 

रग-रग में बसा है काम सबके आना।। 


खून में हमारे वफ़ा ही आती है। 

प्यारी ये भाषा उत्साह जगाती है।। 


मेरे भारत के रत्नों तुम भारत की जान हो । 

तुम हिंद का गौरव हो, हिंद का मान हो।। 


तुम्हारे बुलन्द इरादे, देश  मजबूत बनाएंगे। 

बस हौसला रखना, तुम जहां की धड़कन हो। 


देश की उन्नति की तुम तस्वीर हो। 

तुम में है अथाह शक्ति, तुम्हें अंधकार मिटाना है। 


आज प्रण ये कर लो, कुरीतियों को जड से मिटाना है।। 

समानता का भाव हर रूह में जगाना है।। 


जय हिंद

एकता कोचर रेलन


0 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.