चलो आज खुद से ये वादा करें

चलो आज खुद से ये वादा करें जो किया ना अब तक वो इरादा करें

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 687
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 11 Feb, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left
#1000poems

चलो आज खुद से ये वादा करें,

जो किया ना अब तक वो इरादा करें।

निकाल दें मन से निराशा के भाव,

भरोसा थोड़ा खुद पर अब ज्यादा करे।

मिलती रहेगी राह में यूं तो बाधाएं,

छूट जाएगा बहुत ना ऐसा अंदाजा करे।

पंछी बन उड़ चलों मस्त गगन में अब,

लक्ष्य पर रख नज़र जीवन सादा करें।

एकता चीर कर अंधेरा पा लोगी मंजिलें,

पर मुस्कराहट बांट ही जीना पसंदीदा करें।

एकता कोचर रेलन

0 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.