भूखा राजा और गरीब किसान।

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी।

DIMPLE MOURYA
08 Dec, 2023 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1307
#Story
भूखा राजा और गरीब किसान।

भूखा राजा और गरीब किसान

सालों पहले एक नगर का राजा अपने राज्य में रात को अपना रूप बदलकर घूमता था। वो रूप बदलने के बाद लोगों से मिलकर अपने यानी राजा के बारे में जानने की कोशिश करता और उनकी समस्याओं को समझता था। एक रात जब वह नगर घूमकर आया, तो अचानक जोर से बारिश होने लगी। उसने देर किए बिना एक गरीब के घर का दरवाजा खटखटाया।

राजा के दरवाजा खटखटाने के बाद घर से एक व्यक्ति निकला। वह एक गरीब किसान था, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बारीश तेज थी, तो किसान ने राजा को अंदर आने के लिए कहा। राजा ने घर में जाने के बाद पूछा, ‘क्या आप मुझे कुछ खिला सकते हैंं। मुझे बहुत तेज भूख लगी है।’

वो गरीब किसान और उसका परिवार 3 दिनों से भूखा था और उसके घर में एक भी दाना अन्न का नहीं था। किसान के मन में हुआ कि भले ही हम भूखे हैं, लेकिन अपने अतिथि को यूं भूखा नहीं रख सकते। अब किसान ये सोच-सोचकर बेचैन हो गया कि अपने अतिथि का पेट कैसे भरा जाए, तभी उसने घर के सामने वाली दुकान से चावल चुराने की तरकीब सोची। उसने सिर्फ अतिथि के लिए ही दो मुट्ठी चावल लिया और उसे पकाकर राजा को खिला दिया। तब तक बारिश रुक गई थी और राजा अपने घर चला गया।

दूसरे दिन दुकान का मालिक अनाज की चोरी की शिकायत लेकर राजा के पास पहुंचा। राजा ने दुकान के मालिक और उस गरीब किसान को अपनी सभा में प्रस्तुत होने का आदेश दिया। सबसे पहले सभा में पहुंचे किसान ने राजा के सामने जाकर अपनी चोरी का इल्जाम कबूल कर लिया और बीती हुई रात की पूरी बात राजा को बता दी। किसान राजा से कहता है कि मैंने चोरी की, लेकिन मेरे परिवार ने उस अनाज का एक निवाला भी नहीं खाया।

गरीब किसान की बातें सुनकर राजा बहुत दुखी हुआ और उसने किसान को बताया कि अतिथि के रूप में मैं स्वयं तुम्हारे घर आया था। इसके बाद राजा ने सभा में पहुंचे दुकानदार से पूछा कि क्या आपने अपने पड़ोसी को चोरी करते हुए देखा था। दुकानदार ने जवाब दिया कि हां मैंने इसे रात में चोरी करते हुए देखा था।

दुकानदार की बात सुनने के बाद राजा कहता है कि इस चोरी के लिए मैं पहले जिम्मेदार हूं और फिर दूसरा तुम हो, क्योंकि तुमने अपने पड़ोसी को अनाज की चोरी करते हुए देखा। मगर कभी उसके भूखे परिवार को नहीं देखा। तुम अपने पड़ोसी होने का धर्म बिल्कुल निभा नहीं पाए। इतना कहने के बाद राजा ने दुकानदार को सभा से जाने के लिए कह दिया और किसान की अथिति निष्ठा भाव को देखकर उसे एक हजार सोने के सिक्के इनाम के रूप में दे दिया

कहानी से सीख

अगर कोई आस पास रहने वाले मुसीबत में है, तो हमें उनकी मदद करनी चाहिए।


1 like
☕

Support DIMPLE MOURYA

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

DIMPLE MOURYA
Published By

DIMPLE MOURYA

@dimplemourya

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Poetry
Saket Ranjan Shukla • 28 Aug, 2026 • 1 min read min

रक्षा-बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ

A Hindi poem celebrating Raksha Bandhan and the sacred bond between brothers and sisters. The poem portrays the sister's pure affection and prayers for her brother's well-being, while reminding brothers of their responsibility to support, respect and empower their sisters to pursue their dreams and aspirations.

95 0
More stories in Poetry
Saket Ranjan Shukla • 13 Jul, 2026 • 1 min read min

आत्मसंघर्ष

A poem about questioning whether success, anger, or stubborn ambition is worth losing one's true self. It reflects an inner conflict between chasing goals at any cost and preserving one's identity, conscience, and self-respect.

141 0
More stories in Poetry
Saket Ranjan Shukla • 06 Jul, 2026 • 1 min read min

मेरे हिस्से का सफ़र

A reflective Hindi poem about shattered dreams, relentless effort, self-doubt, missed opportunities, and the emotional burden of life's struggles. It explores the conflict between destiny and determination while accepting personal flaws. Despite disappointment and repeated setbacks, the poem carries an honest voice of self-reflection rather than blame, making it a deeply personal journey through hope, failure, and resilience.

189 1
More stories in Poetry
Saket Ranjan Shukla • 28 Apr, 2026 • 1 min read min

तू कहाँ था

A deeply emotional Hindi poem about betrayal, abandonment, and hypocrisy. The poet questions the absence of someone close during moments of pain, struggle, and humiliation, while others mocked wounds, blamed the sufferer, and took advantage of vulnerability. The repeated phrase “Where were you?” intensifies the feeling of heartbreak and disappointment.

297 0