बच्चों के जन्म के बाद सिर्फ एक चीज और जन्म लेती है वह है बच्चों के दांत|आप समझ सकते हैं दांत निकलने की प्रक्रिया बच्चों के लिए कितनी मुश्किल हो सकती है|अक्सर बच्चों में 6 महीने के बाद दांत निकलना शुरू हो जाता |है हर बच्चे में यह अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक हो सकती है| मां को चाहिए कि वह अपने बच्चे के दांत निकलने को लेकर परेशान ना हो और दूसरे बच्चों के दांत निकलने के समय से अपने बच्चे के दांत निकलने के समय को कंपेयर भी ना करें |क्योंकि हर बच्चा अलग है| कोई बच्चा जल्दी दांत निकालता है तो कोई बच्चा पहले चलता है बाद में उसके दांत आते हैं| जिन बच्चों के दांत उनके चलने से पहले निकलने शुरू होते हैं यानी कि 6 से 8 महीने की उम्र पर उन्हें कम परेशानी होती है |वहीं दूसरी ओर जो बच्चे पहले चलने लगते हैं और उनके दांत बाद में आते हैं उन्हें थोड़ी ज्यादा परेशानी हो सकती है |
लक्षण:-
1- बच्चा चिड़चिड़ा रहने लगता है |
2-बच्चे का सिर हर वक्त भारी रहता है|
3- उल्टी और दस्त लग सकते हैं |
4-बच्चा आलसी और गुमसुम सा रहने लगता है|
5- खाना सही प्रकार से नहीं खाता है |
क्या दें :-
बच्चों को दांत निकलते वक्त कैलकेरिया नाम की कैल्शियम की छोटी गोलियां आती है वह गोलियां दिन में दो बार देनी चाहिए|
उनके मसूड़ों में दर्द होता है इसलिए उन्हें फ्रीज होने वाला टीथर भी देना चाहिए|
ओआरएस का घोल समय-समय पर देते रहना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन ना हो |
दूध से बनी चीजें देनी चाहिए, ताकि कैल्शियम की कमी ना हो| मीठा दलिया ,सूजी की खीर, दूध में भीगा हुआ बिस्किट आदि|
क्या करें:-
बादाम रोगन से सिर व पैर की मालिश दिन में दो-तीन बार करनी चाहिए |
इससे बच्चे को आराम मिलता है |
कान के पिछले हिस्से में भी बादाम रोगन से मालिश करनी चाहिए |
बच्चे की हाथ पैर दबाने चाहिए|
मां बच्चे के आस-पास ही रहे|
मां की थोड़ी सी मेहनत और सजगता से बच्चे के लिए दांत निकलने की प्रक्रिया थोड़ी आसान हो जाती है |
कैसे आसान करें दांत निकलने की प्रक्रिया #5
बच्चों के दांत निकलना एक अहम प्रक्रिया है
Originally published in hi
Chanchal Narula Puri
17 May, 2020 | 1 min read
0 likes
Support Chanchal Narula Puri
Please login to support the author.
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.