Songwriting Tips : Techniques for Writing Memorable Songs

Published By Paperwiff

Wed, Feb 1, 2023 2:52 PM

नग़मा निगारी एक कला है जो आपको तभी आ सकती है जब आपको अंदर से ये महसूस हो की आप कुछ लिख सकतें हैं। अगर आपने कभी कोई कविता लिखी हो या आप हिन्दी के छंद शास्त्र और उर्दू के इल्म-ए-उरूज़ की समझ रखते हैं तो आपके लिये कोई गाना लिखना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन आप अगर शायरी और कविता के इन तरीकों को नहीं जानते तो आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है

आईयें आपको कुछ तरीके बताये जिनसे आपको अपना गाना लिखने में आसानी होगी।

1. धुन पकड़ना सीखों :- आप अपने लिखने की प्रैक्टिस मे इस टिप को शामिल कर सकतें हैं। कोई भी गाना उठाईये जो आपको पसंद हो उसका मुखड़ा और अंतरा खुद लिखिये। उसकी धुन को दोहराते हुए बोल लिखते जाईये। इससे आपकी लिखने की प्रैक्टिस भी होती रहेगी और आपको "कम्पोज़िशन" पर लिखना भी आ जाएगा।

2. कविता लिखें :- कभी अगर आप बिना किसी धुन के कविता लिखें तो तुकबंदी का ख़ास खयाल रखिये। ज़रूरी जगहों पर तुकबंदी या काफ़िये बाँधने से जब कविता धुन में ढाली जाती है तो गाना निखर कर आता है

3. खयाल पर काम करें :- कोशिश कीजिए कि आप कोई ऐसी बात लिखें जो ताज़ी हो आपका खयाल अनोखा होगा तो आपकी बात सुनने में भी नई लगेगी। खयालों पर काम करते रहिये कुछ नया सोचते रहिये।

4. किताबें पढ़िये :- जब दरिया जितना पढ़ेगें तब एक बूँद लिख सकेंगे। तो जितना हो सके पढ़िये। कुछ अच्छा लगता है वो भी पढ़ो जो अच्छा नहीं लगता वो भी पढ़ो। जो मिले जो दिखे पढ़ों इससे अच्छे खयाल भी आते है और नया लिखने मे मदद भी मिलती है।

5. "केरेक्टर मे जाना":- ये ज़रूरी प्रैक्टिस है कि अलग-अलग केरेक्टर चुनिये। कभी खुद को ग़म मे डूबा आशिक़ समझ कर लिखो, तो कभी खुशमिज़ाज लड़की, कभी कुछ कर गुज़रने के हौंसले पर लिखो, तो कभी कुछ न कर पाने की नाउम्मीदी पर। लेकिन लिखना तो होगा।

लेखन का पर्याय सिर्फ़ लेखन ही है।

- गुलफ़ाम हसन (नग़मा निगार)