हिंदी मीडियम

हिंदी मीडियम से पढ़ना कोई गुनाह नहीं। हिंदी हमारी शान है!!

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 662
Anita Bhardwaj
Anita Bhardwaj 01 Feb, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left
#1000poems

हिंदी मीडियम

हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए,

हर मात्रा में से कढ़े हुए

सुलेख लिख लिखकर बड़े हुए

लिखाई में मोती जड़े हुए

हां, हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए।


हर प्रतिस्पर्धा में अडे हुए,

अंग्रेजी मीडियम की आंखों

में आंखें डाल खड़े हुए,

हां हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए।


विदेशी आते यहां,

मात्रा ज्ञान पाते यहां,

हर कवि सम्मलेन में खड़े हुए,

हां हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए।


बिना मीडिया के शोर मचा दे,

सबके चेहरों से नकाब हटा दें,

हिंदी की जड़ों में जड़े हुए,

हां हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए।


अपने देश की सेवा करते,

बलिदान से कभी नहीं डरते,

देश के सर्वोच्च पद पर जड़े हुए,

हां हम हिंदी मीडियम से पढ़े हुए।


0 likes

Support Anita Bhardwaj

Please login to support the author.

Published By

Anita Bhardwaj

anitabhardwaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.