योगा :- सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक योगासनों का समूह है। जो अत्यंत लाभदायक है।

Dr Jyoti agrawal
18 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1827
#Yoga #National_yoga_day #Exercise #Spritual #Surynamskar #Relaxation
योगा :- सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार


सूर्य नमस्कार सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगाभ्यास माना जाता है।

यह योगा १२ के क्रम में होता है जिसमें ६ दो क्रम में होते है एक चक्र को दाहिने पैर से दूसरे चक्र को बाहिने पैर से किया जाता है।


लाभ :-


सूर्य नमस्कार पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

शरीर को लचीलापन प्रदान करता है।

मस्तिष्क और मन को शांति एवम् ऊर्जा प्रदान करता है।

शारीरिक बल को बढ़ाने में सहायक होता है।

शरीर को निश्चित आकर में रख स्वस्थ रखने में सहायक होता है।


ध्यान रखने योग बातें

सर्य नमस्कार को प्रातकाल पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना श्रेष्ठ बताया गया है।

सर्य नमस्कार दैनिक दिनचर्या से निवृत होकर ही किया जाना चाहिए तथा पर पूर्णतया खाली होना चाहिए ।

इसे संध्य काल में भी कर सकते है पर पेट खाली होने का ध्यान रखना आवश्यक है।


सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका


1. प्रणामासन (Pranamasana - The Prayer Pose)




सूरज की तरफ चेहरा करके सीधे खड़े हों और दोनों को पैरों को मिलाएं, कमर सीधी रखें। अब हाथों को सीने के पास लाएं और दोनों हथेलियों को मिलाकर प्रणाम की अवस्था बनाएं।


2. हस्तउत्तनासन (Hasta Uttanasana - Raised Arms Pose)




पहली अवस्था में ही खड़े होकर अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाकर सीधा रखें। अब हाथों को प्रणाम की अवस्था में ही पीछे की ओर ले जाएं और कमर को पीछे की तरफ झुकाएं।


3. पादहस्तासन (Padahastasana - Standing Forward Bend)




अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और आगे की ओर झुकते हुए हाथों से पैरों की उंगलियों को छुएं। इस समय आपका सिर घुटनों से मिला होना चाहिए।


4. अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana - Equestrian Pose)





धीरे-धीरे सांस लें और सीधा पैर पीछे की ओर फैलाएं। सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। अब दूसरे पैर को घुटने से मोड़ें और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। सिर को आसमान की ओर रखें।


5. दंडासन (Dandasana - Staff Pose )


Se


अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों और पैरों को सीधी लाइन में रखें और पुश-अप की पोजीशन में आ जाएं।


6. अष्टांग नमस्कार (Ashtanga Namaskara - Eight Limbed pose or Caterpillar pose)




अब सांस लेते हुए अपनी हथेलियों, सीने, घुटनों और पैरों को जमीन से मिलाएं। इस अवस्था में रहें और सांस को रोकें।


7. भुजंगासन (Bhujangasana - Cobra Pose)




अब हथेलियों को जमीन पर रखकर पेट को जमीन से मिलाते हुए सिर को पीछे आसमान की ओर जितना हो सके झुकाएं।


8. अधोमुख शवासन (Adho Mukha Svanasana - Downward-facing Dog Pose)




इसे पर्वतासन भी कहा जाता है। इसके अभ्यास के लिए अपने पैरों को जमीन पर सीधा रखें और कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए कंधों को सीधा रखें और सिर को अंदर की तरफ रखें।


9. अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana - Equestrian Pose)




धीरे-धीरे सांस लें और सीधा पैर पीछे की ओर फैलाएं। सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। अब दूसरे पैर को घुटने से मोड़े और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। सिर को आसमान की ओर रखें।


10. पादहस्तासन (Padahastasana - Hand Under Foot Pose)




अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और आगे की ओर झुकते हुए हाथों से पैरों की उंगलियों को छुएं। इस समय आपका सिर घुटनों से मिला होना चाहिए।


11. हस्तउत्तनासन (Hasta Uttanasana - Raised Arms Pose)




पहली अवस्था में ही खड़े होकर अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाकर सीधा रखें। अब हाथों को प्रणाम की अवस्था में ही पीछे की ओर ले जाएं और कमर को पीछे की तरफ झुकाएं। इस दौरान आप आधे चांद का आकार बनाएंगी। इस आसन को अर्धचंद्रासन भी कहा जाता है।


12. प्रणामासन (Pranamasana - The Prayer Pose)





सूरज की तरफ चेहरा करके सीधे खड़े हों और दोनों को पैरों को मिलाएं, कमर सीधी रखें। अब हाथों को सीने के पास लाएं और दोनों हथेलियों को मिलाकर प्रणाम की अवस्था बनाएं।




1 like
☕

Support Dr Jyoti agrawal

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr Jyoti agrawal
Published By

Dr Jyoti agrawal

@Wordsbydrjyotiagrawal

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
HR Help Board • 16 Sep, 2026 • 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

58 0
More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

104 0
More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

96 1
More stories in Health
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

262 1