सृष्टि हूं

सृष्टि हूं मैं

Sushma Tiwari
16 Nov, 2019 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 842
सृष्टि हूं

मांग रही हूं साफ़ हवा मैं

थोड़ी थोड़ी दोगे क्या

पेड़ लगाना भूल गए थे

बोलो अब करोगे क्या


कल तक जिसको कुछ ना समझा

आज मोल समझ में आया है

अपने अपने मतलब की करना 

सबने आखिर यही सिखाया है


वृक्ष ना होंगे तुम जी जाओगे

कितनी सारी भ्रांति है

होश में आओ समय नहीं है

वृक्ष बचाओ क्रांति है 


मैं नन्ही गुड़िया प्यारी सी

पेड़ बनकर आई हूँ

सोच रहे क्या दोनों रूप में

जीवन की पर्यायी हूं


वृक्ष नष्ट करोगे

साँस कहाँ से पाओगे

कन्या भ्रूण मिटाओगे

जन्म कहाँ से ले पाओगे


जो ना रहें हम दोनों ही तो

जीवन ना होगा धरती पर

समय बचा है सोच लो फिर से

पछताओगे फिर गलती पर


हमे बचा लो क्रूरता से

ये गुहार लगाती हूं

मैं बेटी हूं बनूँगी जननी

हाँ मैं ही सृष्टि कहलाती हूं

0 likes

Support Sushma Tiwari

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sushma Tiwari
Published By

Sushma Tiwari

@SushmaTiwari

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Fiction
Saurabh Kumar Gautam 09 Apr, 2026 1 min read min

नई दुर्गा

अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस जरूरी है, और रौशनी इसी साहस के कारण एक “नई दुर्गा” बनकर उभरती है।

185 0
More stories in Fiction
wayne travel log 31 Dec, 2025 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

305 0
More stories in Fiction
Subhashree Banik 03 Nov, 2025 9 mins read min

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

303 1
More stories in Fiction
Adhiraj 31 Oct, 2025 2 mins read min

कचरा

भेद भाव व असमानता अभी भी समाज को विभाजित किए हुए है | एक सत्य घटना पर आधारित लघु कहानी |

270 0