अब ना विश्वास करेंगे

हम अब और कोशिश नहीं कर सकते

Sushma Tiwari
24 Jun, 2019 0 mins read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 1294
अब ना विश्वास करेंगे

तू कोशिश कर के तो देख ले

तेरे रास्ते मेरी मंजिल तक नहीं आएंगे

तेरी वफा, तेरे वादे, तेरा वज़ूद

सब रास्ते में ही रह जाएंगे


तेरे वादों की काग़ज़ की कश्ती

हम लहरों में अब तक सम्हालते रहें

अब जो सब्र का बाँध टूटा है

बहती हुई उम्मीदों को बचा नहीं पाएंगे


तुम कर गुजरे तो कोई गम नहीं

मेरी तो बातें भी कड़वी लगती होंगी

अब ये है तो है क्योंकि अब बस

तेरी मीठी बातों को और नहीं सह पाएंगे


बस बहुत भाग लिए अब

बस अब रुक गयें है

बस अब सोचते सोचते थक गयें है

अपनी सोच को और ना दौड़ा पाएंगे


बीते वो दिन गया वो ज़माना

अब ना सोचना हम घबराएगे

कर चुके तुम जो करना था

दूजे का ऋण कब तक चुकाएगे


अब तूझे करना है तो कर

अपनी गलतियों का सुधार

तू कोशिश कर के तो देख

विश्वास फिर भी हम ना कर पाएंगे


तेरी वफा, तेरा वज़ूद

सब रास्ते में रह जाएंगे

विश्वास हम फिर भी ना कर पाएंगे

0 likes

Support Sushma Tiwari

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sushma Tiwari
Published By

Sushma Tiwari

@SushmaTiwari

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal 15 Sep, 2026 1 min read min

सरहद मेरे मन की

प्रेम में असफलता स्वीकारने को हार नहीं कहना चाहिए बल्कि उस ऊपर वाले की मर्जी के आगे समर्पण करने जैसा मानना चाहिए | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ जिसमें ईश्वर की मर्जी के आगे एक समर्पित प्रेमी, अपनी जिद में डूबी हुई प्रेमिका से निवेदन कर रहा है |

11 0
Trending on Paperwiff
Aarti Kushwah 15 Sep, 2026 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

11 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 11 Sep, 2026 1 min read min

क्यों

Life is precious.

33 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 05 Sep, 2026 1 min read min

दर्द दरवाजे का

Feelings of a door

63 0