जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियाँ

जीवन की छोटी छोटी खुशियाँ भी एंजॉय करनी चाहिए

Charu Chauhan
10 Jul, 2020 • 0 mins read min read • hi
❤️ 2 💬 1 👁 1309
जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियाँ

Photo by Sharath Kumar on Unsplash

"एक बार फिर से फाइनल लिस्ट से बाहर हो गयी। मन बहुत दुखी रहता था। जॉब ना मिलने के कारण दुखी होकर गुमसुम सी खाना बनाने में लगी थी। तभी पीछे से किसी ने कहा, आज खाने में क्या है मिसेज शेफ?? रेस्त्रां का खाना भी फेल है आपके खाने के सामने तो। जादू है आपके हाथ में तो जादू....जो हम खिंचे चले आते हैं। पीछे मुड़ कर देखा, पूरा परिवार खड़ा था मुझे खुश करने के लिए। यह सब देखकर एकाएक मैं खिलखिला पड़ी। तब समझ आया जिंदगी की छोटी छोटी खुशियाँ तो मैं भूल ही गई थी।"


जीवन में बड़ी खुशियाँ ना मिलने या खो देने के बाद हम उदास हो जाते हैं। जोकि लाजमी भी है लेकिन छोटी छोटी खुशियों को भी भूलना नहीं चाहिए। हमारे आसपास बहुत ही अच्छी और प्यारी चीज़े होती है उन्हें बड़ी के चक्कर में अनदेखा नहीं करना चाहिए। और अगर किसी को फिर भी उदासी घेर ले तो परिवार होने के नाते सबका फ़र्ज़ बनता है अपने प्रिय परिजन को उदासी के घेरे से बाहर निकाल कर जिंदगी की खूबसूरती दिखाने का। ख़ुशी छोटी हो या बड़ी खुशी तो खुशी होती है। सबका आनंद लेना चाहिए। जब हम छोटी छोटी खुशियों का भी आंनद लेने लगते हैं जीवन ख़ुशनुमा अपने आप बन जाता है।

2 likes
☕

Support Charu Chauhan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Charu Chauhan
Published By

Charu Chauhan

@Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Mayur Chauhan · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत खूब

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Future
Vidhisha Rai • 17 Jul, 2025 • 1 min read min

कृत्रिम बुद्धिमता :उपयोगिता और हानि

AI उपयोगिता और हानि

302 0
More stories in Future
fazal Esaf • 12 May, 2025 • 1 min read min

अब्बू का सपना

इम्तियाज़ मियाँ, लखनऊ के एक मामूली फिटर, ने अपने बच्चों को सिविल सेवा में भेजने का सपना देखा। उन्होंने अपनी कमाई का अधिकतर हिस्सा बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया। बच्चों ने कठिन संघर्ष के बाद IAS, IPS और IRS में सफलता प्राप्त की। यह सफलता पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा बनी और शिक्षा के प्रति नजरिया बदला। कहानी इस्लाम में मेहनत, ईमानदारी और शिक्षा के महत्व को उजागर करती है। यह मुस्लिम युवाओं को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वे अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर रहे हैं। यह कहानी बताती है कि सीमित साधनों के बावजूद, मजबूत इरादा हर सपना साकार कर सकता है।

480 0
More stories in Future
Kumar Sandeep • 13 Aug, 2022 • 0 mins read min

आजादी का असल मतलब

|| 100 Words Short story ||

917 3
1126 2