उफ्फ... क्या है यह पर्यावरण
पर्यावरण अर्थात् हमारे चारों ओर फैला सब कुछ। पर्यावरण को जानें। हर रंग और स्रोत का संरक्षण करें। सभी अमूल्य व आवश्यक है।
Photo by Grant Ritchie on Unsplash
पर्यावरण, पर्यावरण, पर्यावरण, पर्यावरण देखो चहुँ ओर से शोर है आया यह देख और सुनकर वातावरण बड़ा इठलाया। पड़ोस की अम्मा ने पौधा लेकर सरपट अपना पोता दौड़ाया ऊँची हवेली वाला राजू 'ग्रीन ग्रीन अर्थ' कह नारे लगाया और स्कूलों में भी धरा को हरा रखना ही बताया यह सब देख पर्यावरण ने माथा पीटा बोला ओ मूढ़ मानव, तू पढ़-लिखकर भी कुछ ना सीखा महत्वपूर्ण है पेड़ लगाना और उनका तुम्हें सहारा लेकिन क्या कुछ नहीं हरे के सामने कथई, पीला और नीला? जोर जोर से नारे लगाने वाले मानवों, पर्यावरण को तो तुम पहले जानों कर्म होंगे तभी साकार मेरी बात य़ह मानों जितना ज़रूरी है हरा यहां सी ना, उतना ही है आवश्यक सफेद और नीला पेड़ों से पा प्राण वायु और खाना नदियों से भी है पानी पीना गुज़ारिश यही मेरी पर्यावरण की तुमसे सीख जाओ संतुलन के साथ जीना मत चीरो तुम वायुमंडल, जीवमंडल, स्थलमंडल, और जलमण्डल का सीना। गुज़ारिश यही मेरी पर्यावरण की तुमसे, सीख जाओ पृथ्वी पर सलीके से जीना मत चीरो तुम वायुमंडल, जीवमंडल, स्थलमंडल, और जलमण्डल का सीना।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
Nice
शिक्षाप्रद
धन्यवाद ?
वाह
शुक्रिया Sonnu ma'am
Nice
Thank u Deepali ji
Superb
Please Login or Create a free account to comment.