"फिर दबे पांव सर्दी आयी"

कुछ मानसिक विकृत लोगों के लिए लिखी गई मेरी यह कविता। जो खुद को समाज का ठेकेदार बताते हैं लेकिन खुद अपनी सीमा नहीं जानते।

Charu Chauhan
01 Jan, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 4 👁 1534
#Society #gossip

फिर दबे पांव सर्दी आयी,

राजनीति की लौ अपने आप फड़फड़ाई,

बरसों से यही तो होता आया है

यही मात्र अड्डा है होता सर्दियों में, 

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों और झूठे सामाज सुधारकों का। 

कुछ पत्ती-पुराली, लकड़ी एकत्र कर

बनता है एक अलाव,

और गांवों में जो कहलाता है तप्पड़भोज....

खैर यहाँ बातें होती हैं अमेरिका से जापान की, 

सड़कों से लेकर आकाश में उड़ते विमान की, 

कभी किसी की अमीरी से किसी की लाचारी की, 

चर्चा यहाँ आम होती है.... 

दूसरे की बेटी से लेकर अपने घर की बहू की,

आँखों आँखों में नाप देते है वो पड़ोस की बेटी की स्कर्ट और बहू के पल्लू की निचाई, 

और कहते है उनमें नहीं बेहयाई। 

फिर आग मद्धम हो चलती है,

आज के हिस्से की पुराल भी खत्म हो चली होती है, 

कल फिर आग जलेगी, 

फिर उसके चारों ओर बुद्धिजीवी बैठेंगे, 

गर्माहट होगी बातों की... 

और फिर शुरू होगा 

इस घर से उस घर में झांकने का सफर।। 



©®चारु

3 likes
☕

Support Charu Chauhan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Charu Chauhan
Published By

Charu Chauhan

@Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kamlesh Vajpeyi · 5 years ago last edited 5 years ago

    भावपूर्ण और मर्मस्पर्शी

  • Sonia Madaan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Nice

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    thanks to both of you

  • Mayur Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    मार्मिक

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Non-fiction
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

104 0
More stories in Non-fiction
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

96 1
More stories in Non-fiction
Saurabh Kumar Gautam • 09 Apr, 2026 • 1 min read min

नई दुर्गा

अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस जरूरी है, और रौशनी इसी साहस के कारण एक “नई दुर्गा” बनकर उभरती है।

197 0
More stories in Non-fiction
Adhiraj • 31 Oct, 2025 • 2 mins read min

कचरा

भेद भाव व असमानता अभी भी समाज को विभाजित किए हुए है | एक सत्य घटना पर आधारित लघु कहानी |

274 0