वो किसान

कहते हैं भारत बहुत गरीब है लेकिन यह सच नहीं। सच यह है कि यहां अमीरी और गरीबी का अन्तर इतना अधिक है। ऐसा हर व्यवसाय और काम में है। और किसान भी इससे अछूता नहीं रहा।

Charu Chauhan
28 Dec, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 1 👁 1474
#reality of ground #farmers #rich or poor
वो किसान

Photo by Nandhu Kumar on Unsplash

किसान, कृषक या खेत का रखवाला

कहते हम उसे अन्नदाता भी हैं ।

लेकिन कहाँ देख पाते हैं उसकी लाचारी को,

सर्दियों में रात को खेत की सिंचाई करना , 

जेठ की दोपहरी को सर के ऊपर से निकालना, 

जानता है वो परिस्थितियों से बखूबी दो-दो हाथ करना। 

लेकिन वित्तीय संकट तो अच्छे अच्छे को है निचोड़ देता, 

भला फिर किसान की भी बिसात क्या?? 

कर्जो के बोझ तले, दबती है उसकी हर साँस भी, 

अपनी माँ जैसी जमीन को गिरवी रखते हुए, 

फटती है उसकी छाती भी, 

सैकड़ों पत्थरों का बोझ सीने पर महसूस होता है,

जब बेटी का रिश्ता पैसों के कारण टूटता है।

और देखो, बारिश में टपकती छत का पानी सींच लेते हैं वो बड़ी आसानी से, 

लेकिन आँखों से बहते आँसू भला कैसे सीचें कोई ? 

पर एक बात और है.... 

अमीरी, गरीबी की खाई से तो किसान भी नहीं बचा पाया ,

अमीर यहां भी अधिक अमीर और गरीब... और गरीब होता गया है।

कोई एक जोड़ी बैल को भी तरसता,

कोई हर साल ट्रैक्टर बदलता।

कोई बरसात से पहले कच्ची छत की घास उखाड़ता,

तो कोई हर साल एक मंजिल घर ऊँचा कर लेता।

थोड़ा कठिन है विश्वास करना... 

लेकिन यही, यहाँ का भी जमीनी सत्य है।। 


स्वरचित व मौलिक

© चारु चौहान


3 likes
☕

Support Charu Chauhan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Charu Chauhan
Published By

Charu Chauhan

@Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Farmers of India suffering
rashi sharma • 29 Jul, 2022 • 1 min read min

"किसानों का दर्द "

जो खुद मेहनत करता है, लाखों का पेट भरता है, लगन देखों उसकी, ना थकता है और ना ही शिकायत करता है, सब्र कर हर सफर पार करता है.

790 0
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas • 26 Apr, 2022 • 1 min read min

Village

Village

957 1
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas • 22 Apr, 2022 • 0 mins read min

किसान

.

856 1
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas • 02 Mar, 2022 • 1 min read min

कंक्रीट के महल

कहानी इस औद्योगिकरण की है जिस के कारण गांव, जंगल नष्ट हो गए हैं l।

843 2