आदर्श शिक्षकों के त्याग और समर्पण को सलाम है।

Dedicated to all teachers

Kumar Sandeep
17 Aug, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 5 👁 1159
#Teaching #Sacrifice of teachers #Happy teachers day in advance #Shikshak ka tyag #Teachers Day #Dedicated to all ideal teachers #Thanks teachers #World teachers day special post
आदर्श शिक्षकों के त्याग और समर्पण को सलाम है।

Photo by Kenny Eliason on Unsplash

कुछ बच्चे इस बात के लिए अपने शिक्षक से नाखुश रहते हैं कि शिक्षक मुझे हर बात पर टोकते हैं, पढ़ाई की बात हो या मेरे व्यक्तिगत जीवन की बात हर बात पर मुझे कुछ-ना-कुछ भाषण सुना ही देते हैं। जहाँ मन करें वहां जा भी नहीं सकता, अगर कहीं बाहर घूमते शिक्षक की नज़र पड़ गई तो हो जाएगी अगले दिन क्लास कक्षा में, फिर टीचर जी से भाषण सुनना होगा, ठीक से पढ़ो, समय बर्बाद मत करो बगैरह बगैरह।। अक्सर ऐसी शिकायतें मुझसे भी रहती है कुछेक बच्चों की। मैं जब देखता हूँ किसी भी प्रकार से बच्चों को अपने मूल मार्ग से दिगभ्रमित होते तो अधिकांशतः बच्चों को टोक देता हूँ, समझाता हूँ वो भी पीटकर नहीं बातों से। ताकि बच्चे अच्छी बात सुनकर, समझकर समय को समझें और समय के साथ हाथ से हाथ मिलाकर मेहनत करके एक कीर्तिमान यश स्थापित करें।


                चाहे विद्यालय के शिक्षकगण हों अथवा ट्यूशन के जब शिक्षक आपके जीवन से जुड़ी अच्छी बातें समझाएं तो उनकी बातों को भाषण की संज्ञा न देकर हमें उनकी बातों को दिल से समझना चाहिए। यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि शिक्षक हमसे क्या अपेक्षा रखते हैं। देखिये शिक्षक एक ऐसे शख्स होते हैं जिनकी नज़र में आप ठीक उसी तरह हैं जैसा उनके परिवार का सदस्य उनकी नज़र में है। तो शिक्षक कभी नहीं चाहेंगे कि उनके परिवार का सदस्य किसी ग़लत रास्ते पर कदम रखे। इसलिए हर वक्त शिक्षक ही ग़लत नहीं होते हैं हाँ ग़लतियाँ शिक्षकों से भी होती है पर हमें ज्ञान का दान देने वाले शिक्षक हमें जो कुछ भी सिखलाते हैं वह हमारे भले के लिए ही।


कक्षा में अध्यापन के दौरान अथवा निज़ी ज़िंदगी से संबंधित बातें यदि शिक्षक हमें समझाते हैं तो हमें उनकी बातों को समझना चाहिए ना कि उनसे रुठकर रहना चाहिए। एक आदर्श शिक्षक की यही ख्वाहिश रहती है कि मेरा विद्यार्थी मुझसे भी काफी ऊँचे पद पर आसीन हो। और यह देखने के लिए भी मिलता ही है एक शिक्षक बेशक शिक्षण कार्य ही क्यों ना करते रह जाएं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा निरंतर देते रहते हैं और एक दिन बच्चे अपनी मेहनत और लगन से ईश्वर के आशीर्वाद से एक दिन ऊँचे पद पर विराजमान हो जाते हैं। कोई विद्यार्थी प्रधानमंत्री बन जाता है, तो कोई राष्ट्रपति तो कोई वैज्ञानिक, इंजीनियर, कलक्टर इत्यादि पदों पर आसीन हो जाता है। और शिक्षक को इस बात का थोड़ा भी खेद नहीं होता है कि मेरे बच्चे ऊँचे पद पर है और मैं शिक्षण कार्य ही कर रहा हूँ। एक शिक्षक को तो इस बात के लिए बेहद ही गर्व होता है कि मेरे बच्चे आज सफलता की बुलंदियों पर हैं यह मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है। यह सोचकर ही एक शिक्षक हमेशा ख़ुश रहते हैं।


         मैं दुनिया के उन सभी आदर्श शिक्षकों को प्रणाम करता हूँ जो अपने अनुभवों, बुद्धि,विवेक और बेहतर कौशल द्वारा ज्ञान का दीपक हम विद्यार्थियों के मन के अंदर प्रज्ज्वलित कर हमें एक नेक इंसान बनाते हैं हमारे हितार्थ नेक कार्य करते हैं।



©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

3 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Student · 4 years ago last edited 4 years ago

    EK TEACHER SMST VYVSAAYO PROFESSION KA JNK HOTA H... SAREY RASTEY EK TEACHER SE GURU SE HOKR HI JATEY H✍️????BHT SUNDER ABHIVYKTI

  • Kumar Sandeep · 4 years ago last edited 4 years ago

    धन्यवाद मैम

  • Surabhi sharma · 4 years ago last edited 4 years ago

    चूँकि मैंने भी एक लंबा समय शिक्षिका के रूप में बिताया है इसलिए इस लेख से बहुत ही जुड़ाव महसूस हुआ |वाकई जब अपने पढ़ाए बच्चों को आगे बढ़ते हुए देखती हूँ तो बहुत ही खुशी होती है |बहुत खूबसूरत लेख

  • Kumar Sandeep · 4 years ago last edited 4 years ago

    धन्यवाद मैम

  • CHARU RISHI MEHRA · 4 years ago last edited 4 years ago

    Waah... ???????

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

109 0
More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

99 1
More stories in Education
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

268 1
More stories in Education
fazal Esaf • 18 Jun, 2025 • 1 min read min

कहानी का शीर्षक: "मिट्टी के साथी"

"मिट्टी और मनुष्य" एक मार्मिक कहानी है जो शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रकृति से अलगाव के बीच, मिट्टी और उसके सबसे छोटे जीवों — केंचुओं — के महत्व को दर्शाती है। कहानी फ़ज़ल एसाफ नाम के एक युवा, संस्कारी किसान के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गाँव की मिट्टी और उसके अनदेखे नायकों के प्रति गहरी समझ रखता है। कहानी की शुरुआत ठाणे के एक छोटे से कस्बे में बारिश के बाद की सुबह से होती है, जहाँ फ़ज़ल सड़क पर रेंगते केंचुओं को देखकर विचलित हो जाता है, क्योंकि लोग उन्हें बिना सोचे-समझे कुचल रहे हैं। वह एक केंचुए को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखता है और मन ही मन बुदबुदाता है कि लोग इस "कीड़े" की अहमियत नहीं समझते, जबकि यही उनकी "रोटियों" से जुड़ा है। आगे चलकर, फ़ज़ल का सामना तीन अलग-अलग राहगीरों से होता है: एक तेज़-तर्रार कॉर्पोरेट महिला, अदिति मैडम; एक अनुभवी बुज़ुर्ग, शास्त्री जी; और एक नन्हा लड़का, आर्यन। सबसे पहले, अदिति मैडम अनजाने में एक केंचुए को कुचल देती हैं। फ़ज़ल उन्हें रोकता है और विनम्रता से समझाता है कि यह "कीड़ा" नहीं, बल्कि "किसान का दोस्त" है जो मिट्टी को साँस देता है और ज़मीन को उपजाऊ बनाता है। अदिति शुरुआत में झिझकती हैं, लेकिन फ़ज़ल के शब्दों में छिपी सच्चाई उन्हें सोचने पर मजबूर कर देती है। इसके बाद, शास्त्री जी फ़ज़ल की बात का समर्थन करते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करते हैं जब केंचुए को खेत में देखना अच्छी फसल का संकेत माना जाता था। वे आधुनिक समाज में मिट्टी से बढ़ती दूरी पर चिंता व्यक्त करते हैं। फ़ज़ल उन्हें समझाता है कि लोग मिट्टी को गंदगी समझते हैं, जबकि वही "गंदगी" उनकी थाली में गेहूं बनकर आती है, और केंचुए ही बिना किसी स्वार्थ के ज़मीन को जोतते हैं। कहानी में एक मार्मिक मोड़ तब आता है जब आर्यन, एक छोटा लड़का, केंचुए को "साँप जैसा कुछ" समझता है। फ़ज़ल धैर्य से उसे बताता है कि यह एक अर्थवर्म है जो मिट्टी को अंदर से जोतता है, हवा, पानी और बीज को पनपने में मदद करता है। वह आर्यन को समझाता है कि वह जो सब्ज़ियाँ खाता है, वे कहीं न कहीं केंचुए के कारण ही उगती हैं, जिससे आर्यन केंचुए को अपना दोस्त समझने लगता है। आर्यन की माँ भी इस छोटे लेकिन गहरे सबक के लिए फ़ज़ल को धन्यवाद देती हैं। एक छोटी सभा में, फ़ज़ल अदिति, शास्त्री जी और आर्यन को संबोधित करते हुए कहते हैं कि भले ही वे शहर में रहते हों और वह गाँव से हो, लेकिन "मिट्टी" ही वह धागा है जो उन सबको जोड़ता है। वह शहरी लोगों से मिट्टी के प्रति संवेदना रखने और छोटे जीवों को बचाने की अपील करता है। शास्त्री जी भावुक होकर कहते हैं कि जो समाज ज़मीन से रिश्ता तोड़ता है, वह रिश्तों की अहमियत भी भूल जाता है। कहानी का चरमोत्कर्ष तब आता है जब फ़ज़ल अपने झोले से एक मुट्ठी मिट्टी उठाता है जिसमें एक केंचुआ रेंग रहा होता है। वह भावनात्मक स्वर में समझाता है कि यह मिट्टी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि "जीवन" है, जिसमें "मेहनत" और "उम्मीद" है। वह चेतावनी देता है कि जिस दिन केंचुए कम हुए, उस दिन रोटी भी महंगी हो जाएगी, मिट्टी बंजर हो जाएगी, और दिल भी। यह सुनकर आर्यन अब हर केंचुए को ध्यान से देखता है और वादा करता है कि वह उन्हें कुचलेगा नहीं। कहानी एक शक्तिशाली मोनोलॉग के साथ समाप्त होती है, जिसमें फ़ज़ल की आवाज़ बताती है कि शहर भले ही चमकता हो, लेकिन उसकी नींव वही मिट्टी है जो गाँवों में साँस लेती है। वह जोर देता है कि अगर हम मिट्टी को मारते रहेंगे, तो हम भी धीरे-धीरे मरेंगे, "बिना आवाज़ के, बिना मिट्टी के।" अंतिम पंक्तियाँ एक काव्यात्मक संदेश देती हैं: "जो रेंगता है ज़मीन पर, वो थामे है आसमान को। न कुचलिए उसे, क्योंकि वो पालता है हमें… चुपचाप।" संदेश: यह पटकथा एक सरल लेकिन गहन संदेश देती है: "ज़मीन पर चलिए, मगर ज़मीन को समझकर चलिए। क्योंकि वहीं से जीवन उगता है।" यह कहानी हमें प्रकृति के सबसे छोटे सदस्यों के महत्व को पहचानने और उसके साथ हमारे संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है।

366 0