हे ईश्वर!

I worship you

Kumar Sandeep
25 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 5 💬 12 👁 1739
#God #Pray

हे ईश्वर!

आपका साक्षात दर्शन नहीं हुआ है कभी भी

फिर भी मैं यह मानता हूँ, है यह विश्वास कि

आप भले हैं अदृश्य पर आप हैं हर जगह

आपकी कृपादृष्टि के बिना हमारा कोई

अस्तित्व ही नहीं बचेगा इस धरती पर।।


हे ईश्वर!

कुछ प्रश्न है मेरे मन में मैं उन प्रश्नों का जवाब

आपसे जानना चाहता हूं,हाँ प्रभु बताइए हमें

क्यूं आपकी इस दुनिया में गरीब बिलखता है

क्यूं आप हर क्षण दीन दुखियों की परीक्षा लेते हैं

हाँ,क्यूं आखिर क्यूं उनका दुःख नहीं दूर करते हैं??


हे ईश्वर!

आपके ऊपर है हमें पूर्ण विश्वास हर पल,हर क्षण

आपकी पूजा-अर्चना भी करते हैं हम सब

हम जानते हैं संपूर्ण सृष्टि का निर्माण आपने ही किया है

आपके बिना हम अपनी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं

हाँ,प्रभु हम सब हैं ऋणी आपके।।


हे ईश्वर!

है बस इतनी-सी विनती आपसे कि

सद्बुद्धि प्रदान कीजिए शीघ्रातिशीघ्र उन्हें

जो धर्म के मज़हब के नाम पर लड़ते हैं हर दिन

जो आपके होने पर ही प्रश्नचिह्न लगाते हैं

हाँ,प्रभु उन अज्ञानियों के मन में ज्ञान भर दीजिए।।


हे ईश्वर!

अंत में एक और विनती हाथ जोड़कर करना चाहता हूं

हाँ,प्रभु कोई भी असहाय सड़क किनारे या कहीं पर

भूख से न तड़पता दिखाई पड़े और न ही रोता हुआ

उनके ऊपर अपनी कृपादृष्टि अवश्य दिखाइये प्रभु

हाँ,प्रभु उनके जीवन से दुःख कर दीजिए दूर सदा के लिए।।


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

5 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Ektakocharrelan · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत ही सुंदर प्रस्तुति

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत बढ़िया लिखा है संदीप

  • Student · 6 years ago last edited 6 years ago

    Shandar, excellent ???????????

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद एकता मैम

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद बबिता दी

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद सर

  • Shubha Pathak · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bahut sundar ?????

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद दी

  • Sonnu Lamba · 6 years ago last edited 6 years ago

    वाह

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम

  • Sonia Madaan · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bahut achha likha hai

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in I Worship You
rashi sharma • 04 Nov, 2022 • 1 min read min

बहाव...................

मुझे फिक्र नहीं साथ चाहिए, मुझे समझने वाला दिल चाहिए, रख लो सारा वक्त तुम खुद के लिए, मुझे तुम्हारे वक्त में से अपना हिस्सा चाहिए.

747 0
More stories in I Worship You
rashi sharma • 21 Aug, 2022 • 1 min read min

उसकी हर बात जुदा..................

तू है तो सब कुछ है, तू साथ है तभी तो सारी बात है, रात की चांदनी है तुझसे, मेरी सुबह भी तुझसे ही गुलज़ार है.

782 0
More stories in I Worship You
Dr. Pratik Prabhakar • 16 May, 2022 • 1 min read min

बुद्धम शरणम

बुद्धम शरणं गच्छामि

910 1
More stories in I Worship You
Himani Sharma • 17 Oct, 2020 • 0 mins read min

नवरात्र भजन (मेवाती भाषा)

तेरो नगरकोट स्थान भजन

2023 1