परिवार की ज़िम्मेदारी

ज़िम्मेदारी को परिभाषित करती एक लघुकथा

Kumar Sandeep
30 Dec, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 2 👁 902
#Story for kids #paperwiffkids #Hindi short story #Bal rachna

"पापा! लगातार काम करते-करते आपका हाथ भी दुखता होगा ना? और, पैर में भी दर्द का अनुभव होता होगा ना? दर्द दूर करने वाला मलहम लगा दूं पापा?" पिता ने बेटे से कहा, "बेटे! जब मैं काम करके घर आता हूँ, और तुम्हें मुस्कुराता देखता हूँ तो उस वक्त ही तन का दर्द मीलों दूर भाग जाता है। बेटे! तुम अपने पिता के विषय में सोचकर अत्यधिक चिंतित मत होना कभी। तुम्हारे पिता बहादुर हैं बेटे। उन्हें कोई भी मुश्किल नहीं हरा सकती।" सात वर्षीय पुत्र को तसल्ली देते हुए एक साँस में ही पिता ने अपनी बात कह दी। और फिर पिता अपने बेटे के चेहरे पर हाथ फेरते हुए मुस्कुराकर घर से बाहर निकल गए। 

           अगले दिन पुनः साजन ने अपने पिता से प्रश्न करना आरंभ कर दिया। साजन ने कहा, "पापा! कड़ाके की ठंड में काम करने के कारण आपके पाँवों फूल गए हैं। फिर भी आप स्वयं के लिए जूते नहीं खरीदते हैं। ऐसा क्यों पापा, ऐसा क्यों? क्या ठंड केवल आपके बेटे को ही लगती है? क्या आपको ठंड नहीं ठिठुराती है? पिता ने अपना दर्द सीने में छुपाते हुए बेटे से मुस्कुराकर कहा, "बेटे! तुम अभी छोटे हो, जब तुम भी बड़े हो जाओगे तो तुम्हें भी काम करने से नहीं होगी थकान की अनुभूति और न ही तुम्हें ठंड की ठिठुरन का होगा आभास। परिवार की ज़िम्मेदारी जिनके ऊपर होती है ना बेटे! उन्हें कोई भी मुश्किल नहीं सताती है!" पिता द्वारा प्राप्त उत्तर से अभी भी साजन असंतुष्ट था। साजन प्रश्न का उत्तर सुनते ही बाहर अपने दोस्तों के बीच चला गया और उसके पिता के शुष्क नयन सजल हो गये साजन के बाहर जाने के पश्चात।



©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

2 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Amarjeet kumar · 4 years ago last edited 4 years ago

    Wow sir es kahani ko padhkar Dil khus ho gaya hame ees kahani se bho t kuch sikhne ko mila

  • Kumar Sandeep · 4 years ago last edited 4 years ago

    धन्यवाद अमरजीत, मेरी कहानी पढ़कर कहानी पर टिप्पणी प्रेषित करने हेतु।?

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

108 0
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

316 0
More stories in Guide
Forever Tales • 02 Jul, 2024 • 2 mins read min

Why Is No One Talking to Me?

Feeling like no one is talking to you can be challenging, but there are several reasons this might happen, such as miscommunication, social anxiety, or different interests. To improve social interactions, try initiating conversations, being approachable, and finding common ground. Building relationships takes time, so stay patient and positive.

1560 0
More stories in Guide
elite winds • 21 Feb, 2024 • 2 mins read min

Why Home Cleaning is Important?

Regular home cleaning is more than just a chore – it's a vital aspect of maintaining a healthy and comfortable living environment for you and your loved ones. From safeguarding against germs and allergens to promoting mental well-being, the benefits of a clean home are numerous.

707 0