ज़िंदगी की मार

शिक्षात्मक लघुकथा

Kumar Sandeep
23 Dec, 2021 0 mins read min read hi
❤️ 1 💬 0 👁 781
#Story for kids #paperwiffkids #Bal rachna #Hindi story
ज़िंदगी की मार

Photo by Annie Spratt on Unsplash

आठ वर्षीय अमरजीत ने जब अपनी माँ से प्रश्न किया, "माँ! हम ख़ुद के संदर्भ में ही हर घड़ी चिंतित रहते हैं। हम दूसरों के लिए क्यों नहीं चिंतित रहते हैं?" बेटे द्वारा किए गए इस प्रश्न से माँ आश्चर्यचकित हो गई। माँ ने बेटे से कहा, "बेटे! अचानक तुम्हारे मन में यह प्रश्न क्यों उत्पन्न हुआ? तब बेटे ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, "माँ! भूख से बिलखते छोटू को गली में रोते देख कल मैं बहुत दुखी हुआ। उस वक्त उसके इर्दगिर्द अनगिनत लोग मौजूद थे, पर किसी ने उसके दुख को भाँपने की कोशिश नहीं की। यह दृश्य देखकर मैं भी उस वक्त रोने लगा माँ, माँ! विद्यालय में शिक्षक जी कहते हैं कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। फिर क्यों छोटू और उसके परिवारवालों की दयनीय स्थिति देखकर गाँव के संपन्न लोग भी मुँह फेड़ लेते हैं?" नन्हे लाडले द्वारा पूछे गए प्रश्न को सुनकर माँ मौन हो गई। कुछ देर के अंतराल के पश्चात माँ ने कहा, "बेटे! तुम्हारी चिंता जायज है। पर, इस जगत के लोग अज़ीब हैं। किसी ज़रुरतमंद की आँखों से बहने वाले बेजुबान आँखों के पानी के दर्द को महसूस करने वाला यहाँ कोई नहीं है। हमें ज़िन्दगी की मार ख़ुद के तन पर ही सहन करनी पड़ती है। गरीबी जो रंग दिखाती है वह भयावह होता है।" माँ का जवाब सुनकर अमरजीत गहरे मौन में खो गया, और ईश्वर की तस्वीर के सामने जाकर ईश्वर से छोटू की दयनीय दशा दूर करने हेतु प्रार्थना करने लगा।


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

1 like

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
HR Help Board 16 Sep, 2026 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

15 0
More stories in Education
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

92 0
More stories in Education
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Li3f

Just read it

84 1
More stories in Education
Adhiraj 14 Oct, 2025 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

251 1