चिंता करने से मुश्किल घटती नहीं है

एक प्रेरणादायक आलेख !!

Kumar Sandeep
12 Jul, 2020 1 min read min read hi
❤️ 3 💬 1 👁 1424
#Dipresion #Think positive #Stress #Motivational Article
चिंता करने से मुश्किल घटती नहीं है

Photo by Ben White on Unsplash



चिंता किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, यह अकाट्य सत्य है। मुश्किल कितनी भी बड़ी क्यूं न हो ऐसा नहीं है कि कठिन मुश्किलों का समाधान नहीं है। हर मुश्किल का समाधान है। बस ज़रूरत है मुश्किल दूर करने हेतु सूझबूझ से काम लेने की। मुश्किल की घड़ी में घबराना बेचैन होना सही नहीं है। ऐसी बात नहीं है कि हम यदि चिंता करेंगे, घबराएंगे तो मुश्किल कम हो जाएगी। ऐसा करने से मुश्किल का आकार बढ़ेगा ही कमने की बजाय। इसलिए अति आवश्यक है कि मुश्किल वक्त में चिंता कीजिए ही मत तनिक भी। 


सुख और दुख बारी-बारी से हमारे जीवन में आते-जाते रहते हैं। जब सुख स्थायी नहीं तो भला दुख कैसे स्थायी हो सकता है। दुख के पल भी गुज़र जाएंगे एक दिन ज़रूर। इतना विश्वास अवश्य रखिए। और यह भी स्मरण रखिए कि न तो दुख हमेशा के लिए हमारे पास रहने आता है और न ही सुख। इसलिए मुश्किल वक्त में चिंतित होने की बजाय समस्या का समाधान ढूंढिए। 


जब आप मुश्किल दौर से गुज़र रहे हों तो भयभीत व घबराने की बजाय जरा एक ओर उनकी ओर नज़र डालिए जिनके जीवन में आपसे भी अधिक दुख व दर्द है। फिर भी, उनके चेहरे पर मायूसी नहीं है बल्कि मुश्किलों का सामना सूझबूझ से वे कर रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि चिंतित होने से मेरी मुश्किलें कम नहीं होंगी बल्कि यदि मैं मुश्किलों का सामना सूझबूझ से करूंगा तो निश्चित ही मुश्किलें दूर होंगी। 


उन शख्सियतों की जीवनी पढ़िए जिन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी हारकर भी हार नहीं माना। विपरीत परिस्थिति में भी जिन्होंने चेहरे पर मुस्कान कायम रखा। मुश्किलें तो आईं उनके जीवन में भी पर उन्होंने मुश्किलों से मुँह नहीं मोड़ा। यदि आप उनकी जीवनी पढ़ते हैं उनके विषय में पूर्ण जानकारी अर्जित करते हैं तो यकीनन आपके अंदर मुश्किल से लड़ने की हिम्मत मिलेगी। 


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

3 likes

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 6 years ago last edited 6 years ago

    सही बात है, एक मशहूर साहित्यकार का एक दोहा है... नाम भूल रही हूं, मैं उनका.... "चिंता ऐसी डाकिनी... काट कलेजा खाए.... " आगे भी हो शायद, खोजकर पूरा करो तुम...!

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

90 0
More stories in Guide
fazal Esaf 05 Jul, 2025 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

299 0
More stories in Guide
Forever Tales 02 Jul, 2024 2 mins read min

Why Is No One Talking to Me?

Feeling like no one is talking to you can be challenging, but there are several reasons this might happen, such as miscommunication, social anxiety, or different interests. To improve social interactions, try initiating conversations, being approachable, and finding common ground. Building relationships takes time, so stay patient and positive.

1538 0
More stories in Guide
elite winds 21 Feb, 2024 2 mins read min

Why Home Cleaning is Important?

Regular home cleaning is more than just a chore – it's a vital aspect of maintaining a healthy and comfortable living environment for you and your loved ones. From safeguarding against germs and allergens to promoting mental well-being, the benefits of a clean home are numerous.

696 0