बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

Useful Article for Board examination students

Kumar Sandeep
24 Jul, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 2 💬 2 👁 1160

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें? इस सवाल का जवाब आप ख़ुद ढूंढ सकते हैं। अभी भी समय है आपके पास कुछ अलग कर दिखाने का। इसके लिए आपको अपने मन में हौंसले का दीपक जलाना होगा।


            आप दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हों अगले वर्ष या बारवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हों, आप यह मानकर बिल्कुल मत चलिये की मेरे पास बहुत समय है। मैं परीक्षा के दो या एक महीने पहले सब पढ़ लूंगा। यह भ्रम बिल्कुल मत जन्म लेने दीजिएगा मन में। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में जिनका परिणाम बेहद ही शानदार आता है वे बच्चे अपना एक मिनट भी व्यर्थ नहीं गंवाते हैं। उन बच्चों के लिए एक-एक मिनट का महत्व होता है।


    रात में देर से सोना और सुबह में देर से उठने की आदत जितनी जल्दी हो सके छोड़ दीजिये। नहीं तो बोर्ड परीक्षा में अच्छा अंक लाने का सपना आपका साकार होने से कहीं न कहीं चूक जाएगा। रात में नौ से साढ़े नौ बजे तक सो जाइए और सुबह में तीन से साढ़े तीन बजे तक अवश्य उठ जाइए। चार से पाँच बजे तक का समय बेहद ही अनमोल समय रहता है। इस वक्त यदि आप कुछ भी याद करेंगे तो वह आपको लंबे समय तक याद रहेगा इसलिए इस वक्त तो ज़रूर ही पढ़िये।


    जो विषय अधिक अच्छा लगता है आपको उस विषय को ही केवल मत पढ़िये, बल्कि हर विषय के लिए रुटीन बनाइए। क्योंकि परीक्षा आपकी एक विषय की नहीं होगी। परीक्षा तो कुल पाँच विषय की होगी सभी विषय में बेहतर अंक लाएंगे तभी आपका रिजल्ट बेस्ट रहेगा। 


   जिस भी टॉपिक को समझने में कोई दिक्कत होती हो उसे अपने शिक्षक से समझें। शिक्षक जिस तरह परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते हैं उस तरह तैयारी करें, विद्यालय के शिक्षकों से भी कठिन टॉपिक समझने का प्रयास करें। विद्यालय में हर विषय के अलग-अलग अध्यापक रहते हैं वे आपको ज़रूर बेहतर ढ़ंग से गाइड करेंगे।


      और हाँ अंत में एक बात और, हद से ज्यादा प्रेसर अपने दिमाग पर मत लीजिए परीक्षा का। अन्यथा आपकी परीक्षा पर इसका इफेक्ट पड़ सकता है। चिंता किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। इसलिए चिंता करने की बजाए प्रयास कीजिये कुछ बेहतर करने का। धीरे-धीरे ही सही नियमित रूप से समयानुसार पढ़ते रहेंगे तो परिणाम बेहतर न आएगा ऐसा हो ही नहीं सकता है।


कुछ दिन की कड़ी मेहनत आने वाले समय में आपके जीवन में ख़ुशियों के रंग को घोल देगी, इसलिए कीजिए मेहनत एक दिन ज़रूर आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता मिलेगी।



©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित


2 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

28 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

125 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

117 1
More stories in Guide
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

279 1