लोगों का काम है कहना

रंग के आधार पर भेदभाव कतई सही नहीं है। एक संदेशप्रद लघुकथा

Kumar Sandeep
30 Dec, 2021 1 min read min read hi
❤️ 2 💬 0 👁 787
#Story for kids #paperwiffkids

"माँ! मैं कल से विद्यालय और कोचिंग नहीं जाऊंगी। तंग आ गई हूँ मैं कुछ लोगों से। मेरा रंग काला है इसमें मेरी क्या ग़लती है माँ? विद्यालय में और कोचिंग में मुझे सभी काली कहकर चिढ़ाते हैं।" प्रिया ने रोते हुए अपने दिल की बात अपनी माँ से कह दी। अपनी नन्ही गुड़िया रानी प्रिया को समझाते हुए माँ कहती है, "प्रिया तुम्हारा रंग काला है इसलिए सभी तुम्हें काली कहकर चिढ़ाते हैं, तो इस हेतु तुम तनिक भी चिंतित न हो। रंग काला या गोरा ईश्वर की मर्जी पर निर्भर है। तुम पढ़- लिखकर अपनी एक अलग पहचान बनाओ। लोगों को ख़ुद -ब-ख़ुद जवाब मिल जाएगा कि रंग और रुप मायने नहीं रखता। इंसान अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी एक अलग पहचान बना सकता है बेटी। ज़रूरी नहीं कि गोरे लोग ही इतिहास रच सकते हैं। लोगों का काम है कहना तुम चिढ़ने की बजाय मुस्कुराकर उनकी बातों को अनसुना कर दिया करो और पूरी लगन से मेहनत करो, इतिहास रचो।" माँ की बातों को सुनकर प्रिया के रग-रग में जोश भर गया। वह कदापि न चिढ़ने का प्रण लेती है साथ ही एकाग्रता से पढ़कर इतिहास रचने हेतु माँ को वचन देती है।


©कुमार संदीप

मौलिक,स्वरचित, अप्रकाशित

2 likes

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
HR Help Board 16 Sep, 2026 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

33 0
More stories in Education
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

94 0
More stories in Education
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Li3f

Just read it

85 1
More stories in Education
Adhiraj 14 Oct, 2025 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

253 1