अँग्रेजी सीखने में ये एप्लिकेशन है यूजफुल

●The best english learning application●

Kumar Sandeep
27 Sep, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 3 💬 5 👁 1160
अँग्रेजी सीखने में ये एप्लिकेशन है यूजफुल

Photo by Ryan Wallace on Unsplash

आधुनिक समय में इंग्लिश विषय का कितना विशेष महत्व है यह हम सभी को ज्ञात है। इंग्लिश अंतरराष्ट्रीय भाषा है। आप स्थानीय भाषा की मदद से जहाँ अपने मनोभावों को सीमित लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं वहीं इंग्लिश भाषा की मदद से आप अपने मनोभावों को अधिक लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं।

हम जिस स्थानीय भाषा में बोलते हैं लिखते हैं उस भाषा में ही हम कहीं-न-कहीं रम जाते हैं, परंतु आधुनिक समय में इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है। दो वक्त की रोटी व हमारी वित्तीय स्थिति में वृद्धि लाने में इस भाषा की आज अहम भूमिका है। प्रश्न उठता है कि हम स्थानीय भाषा से इंग्लिश भाषा कैसे सीखें? तो इस प्रश्न का उत्तर आज आपको इस आलेख में मिलने वाला है।

गूगल पर व प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्लिकेशन मौजूद हैं जो इंग्लिश सीखने में हमारी बहुत मदद करते हैं। दिन के २५-३० मिनट ही सही यदि हम उन एप्लिकेशनस् के साथ बिताएंगे तो यकीनन हमें इंग्लिश विषय सीखने में अधिक मदद मिलेगी।


आइए जानते हैं इंग्लिश सीखने वाले बेस्ट एप्लिकेशन के विषय में, जो इंग्लिश विषय के डर को कर देंगे "बाय" --



१)Hello English App- विभिन्न स्थानीय भाषाओं से इंग्लिश भाषा सीखने में विशेष मदद करती है "हेल्लो इंग्लिश" एप्लिकेशन। अँग्रेजी सीखने के लिए रोज़ाना ऑडियो क्लिप, न्यूज़, व आर्टिकल पढ़ने के लिए नोट्स प्रदान किए जाते हैं। इस एप्लिकेशन में डिक्शनरी भी मौजूद है जिसमें अनगिनत वर्ड्स मौजूद है जिसका अर्थ समझकर हम इंग्लिश को इंप्रूव कर सकते हैं।

प्रतिदिन होमवर्क प्रदान किए जाते हैं, जिसे पूर्ण कर हम ख़ुद को परख पाते हैं। ग्लोबल रैंक, सिटी रैंक भी दर्शाए जाते हैं इस एप्लिकेशन पर। रैंक इस बात कर निर्धारित करती है कि हमने स्थानीय भाषा से इंग्लिश सीखने के क्रम में कितना कॉइन अर्जित किया है। प्रश्नों का सटीक व सही उत्तर देने पर कॉइन प्राप्त होते हैं जिससे हमारा रैंक निर्धारित होता है।

लाइव क्लास भी कराएं जाते हैं इस एप्लिकेशन पर, साथ ही प्रतिदिन वर्ड ऑफ द् डे भी मिलते हैं जिससे हम रोज़ाना नए वर्ड्स सीखते हैं। इस यूजफुल एप्लिकेशन को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


२)Duolingo App- आसानी से अँग्रेजी सीखने में इस एप्लिकेशन की भूमिका बेहद अहम है। प्रतिदिन इस एप्लिकेशन पर यदि आप १५ से २० मिनट ही गुजारेंगे तो आपको फर्क़ नज़र आ जाएगा। पहले की अपेक्षा में आपको बदलाव नज़र आएगा। इंग्लिश विषय के विभिन्न टॉपिक्स की तमाम बारीकियों से अवगत कराती है ये एप्प। आप अपना प्रोफाइल क्रिएट कर रोज़ाना हुए प्रोग्रेस को भी सेव कर सकते हैं जिसमें आप देख पाएंगे कि आपने किस हद तक इंग्लिश सीखने के लिए प्रयत्न किया है।


ये दोनों एप्लिकेशन प्रारंभ से अँग्रेजी सीखने वालों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए, महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। इस एप्लिकेशन का नियमित रुप से प्रयोग अंतरराष्ट्रीय भाषा "अँग्रेजी" को सीखने में हमारी मदद करता है। इसलिए इन दोनों एप्लिकेशन को आज ही इंस्टॉल कर अँग्रेजी विषय को इंप्रूव करने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम उठाएं।


धन्यवाद!



©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित


3 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Vinita Tomar · 5 years ago last edited 5 years ago

    Good information

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thanks a lot

  • Kamlesh Vajpeyi · 5 years ago last edited 5 years ago

    संदीप जी, आपने अंग्रेज़ी सीखने के लिए उपलब्ध एप्स के विषय में बहुत अच्छी और सराहनीय जानकारी दी..!

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    धन्यवाद सर जी

  • Neeraj singh, Deoriawale · 4 years ago last edited 4 years ago

    बेहद कारगर पोस्ट

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

125 0
More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

118 1
More stories in Education
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

279 1
More stories in Education
fazal Esaf • 18 Jun, 2025 • 1 min read

कहानी का शीर्षक: "मिट्टी के साथी"

"मिट्टी और मनुष्य" एक मार्मिक कहानी है जो शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रकृति से अलगाव के बीच, मिट्टी और उसके सबसे छोटे जीवों — केंचुओं — के महत्व को दर्शाती है। कहानी फ़ज़ल एसाफ नाम के एक युवा, संस्कारी किसान के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गाँव की मिट्टी और उसके अनदेखे नायकों के प्रति गहरी समझ रखता है। कहानी की शुरुआत ठाणे के एक छोटे से कस्बे में बारिश के बाद की सुबह से होती है, जहाँ फ़ज़ल सड़क पर रेंगते केंचुओं को देखकर विचलित हो जाता है, क्योंकि लोग उन्हें बिना सोचे-समझे कुचल रहे हैं। वह एक केंचुए को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखता है और मन ही मन बुदबुदाता है कि लोग इस "कीड़े" की अहमियत नहीं समझते, जबकि यही उनकी "रोटियों" से जुड़ा है। आगे चलकर, फ़ज़ल का सामना तीन अलग-अलग राहगीरों से होता है: एक तेज़-तर्रार कॉर्पोरेट महिला, अदिति मैडम; एक अनुभवी बुज़ुर्ग, शास्त्री जी; और एक नन्हा लड़का, आर्यन। सबसे पहले, अदिति मैडम अनजाने में एक केंचुए को कुचल देती हैं। फ़ज़ल उन्हें रोकता है और विनम्रता से समझाता है कि यह "कीड़ा" नहीं, बल्कि "किसान का दोस्त" है जो मिट्टी को साँस देता है और ज़मीन को उपजाऊ बनाता है। अदिति शुरुआत में झिझकती हैं, लेकिन फ़ज़ल के शब्दों में छिपी सच्चाई उन्हें सोचने पर मजबूर कर देती है। इसके बाद, शास्त्री जी फ़ज़ल की बात का समर्थन करते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करते हैं जब केंचुए को खेत में देखना अच्छी फसल का संकेत माना जाता था। वे आधुनिक समाज में मिट्टी से बढ़ती दूरी पर चिंता व्यक्त करते हैं। फ़ज़ल उन्हें समझाता है कि लोग मिट्टी को गंदगी समझते हैं, जबकि वही "गंदगी" उनकी थाली में गेहूं बनकर आती है, और केंचुए ही बिना किसी स्वार्थ के ज़मीन को जोतते हैं। कहानी में एक मार्मिक मोड़ तब आता है जब आर्यन, एक छोटा लड़का, केंचुए को "साँप जैसा कुछ" समझता है। फ़ज़ल धैर्य से उसे बताता है कि यह एक अर्थवर्म है जो मिट्टी को अंदर से जोतता है, हवा, पानी और बीज को पनपने में मदद करता है। वह आर्यन को समझाता है कि वह जो सब्ज़ियाँ खाता है, वे कहीं न कहीं केंचुए के कारण ही उगती हैं, जिससे आर्यन केंचुए को अपना दोस्त समझने लगता है। आर्यन की माँ भी इस छोटे लेकिन गहरे सबक के लिए फ़ज़ल को धन्यवाद देती हैं। एक छोटी सभा में, फ़ज़ल अदिति, शास्त्री जी और आर्यन को संबोधित करते हुए कहते हैं कि भले ही वे शहर में रहते हों और वह गाँव से हो, लेकिन "मिट्टी" ही वह धागा है जो उन सबको जोड़ता है। वह शहरी लोगों से मिट्टी के प्रति संवेदना रखने और छोटे जीवों को बचाने की अपील करता है। शास्त्री जी भावुक होकर कहते हैं कि जो समाज ज़मीन से रिश्ता तोड़ता है, वह रिश्तों की अहमियत भी भूल जाता है। कहानी का चरमोत्कर्ष तब आता है जब फ़ज़ल अपने झोले से एक मुट्ठी मिट्टी उठाता है जिसमें एक केंचुआ रेंग रहा होता है। वह भावनात्मक स्वर में समझाता है कि यह मिट्टी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि "जीवन" है, जिसमें "मेहनत" और "उम्मीद" है। वह चेतावनी देता है कि जिस दिन केंचुए कम हुए, उस दिन रोटी भी महंगी हो जाएगी, मिट्टी बंजर हो जाएगी, और दिल भी। यह सुनकर आर्यन अब हर केंचुए को ध्यान से देखता है और वादा करता है कि वह उन्हें कुचलेगा नहीं। कहानी एक शक्तिशाली मोनोलॉग के साथ समाप्त होती है, जिसमें फ़ज़ल की आवाज़ बताती है कि शहर भले ही चमकता हो, लेकिन उसकी नींव वही मिट्टी है जो गाँवों में साँस लेती है। वह जोर देता है कि अगर हम मिट्टी को मारते रहेंगे, तो हम भी धीरे-धीरे मरेंगे, "बिना आवाज़ के, बिना मिट्टी के।" अंतिम पंक्तियाँ एक काव्यात्मक संदेश देती हैं: "जो रेंगता है ज़मीन पर, वो थामे है आसमान को। न कुचलिए उसे, क्योंकि वो पालता है हमें… चुपचाप।" संदेश: यह पटकथा एक सरल लेकिन गहन संदेश देती है: "ज़मीन पर चलिए, मगर ज़मीन को समझकर चलिए। क्योंकि वहीं से जीवन उगता है।" यह कहानी हमें प्रकृति के सबसे छोटे सदस्यों के महत्व को पहचानने और उसके साथ हमारे संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है।

385 0